{"_id":"631f196b149cd97cab704af6","slug":"deputy-cm-brajesh-pathak-and-keshav-prasad-maurya-speak-on-decision-on-gyanvapi-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi Mosque: यूपी के उपमुख्यमंत्रियों ने किया फैसले का स्वागत, बोले- फैसला जनभावनाओं के अनुकूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi Mosque: यूपी के उपमुख्यमंत्रियों ने किया फैसले का स्वागत, बोले- फैसला जनभावनाओं के अनुकूल
Mon, 12 Sep 2022 05:05 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Sep 2022 05:05 PM IST
सार
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फैसले पर खुशी जताते हुए ट्वीट किया, करवट लेती मथुरा, काशी! उनके इस ट्वीट से यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि भाजपा अब मथुरा और काशी के एजेंडे को धार देगी।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने वाराणसी में ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले पर जिला अदालत के फैसले पर खुशी जाहिर की है। अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह जनभावनाओं के हित में फैसला है।
विज्ञापन
जिला अदालत ने सोमवार को ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी पोषणीयता मामले में फैसला सुनाया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि लोगों की भावनाओं के अनुरूप फैसला आया है। इससे समूचे प्रदेश में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो लोग उच्च न्यायालय में आदेश को चुनौती देने की बात कह रहे हैं। यह उनका अधिकार है। हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास करते रहेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फैसले पर खुशी जताते हुए ट्वीट किया, करवट लेती मथुरा, काशी! उनके इस ट्वीट से यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि भाजपा अब मथुरा और काशी के एजेंडे को धार देगी।
मामले पर वाराणसी के जिला जज ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी और कहा कि मामला सुनने योग्य है।