{"_id":"5d04ad7b8ebc3e65e11efea2","slug":"deputy-chief-minister-keshav-prasad-maurya-in-ayodhya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में 51 फीसदी वोट मिला अब 60 फीसदी के नारे के साथ करेंगे काम: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा में 51 फीसदी वोट मिला अब 60 फीसदी के नारे के साथ करेंगे काम: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद
Sat, 15 Jun 2019 06:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 15 Jun 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
मीडिया को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने जातिवाद, टिकट के बदले नोट और समाज को बांटने वाली राजनीति को करारा जवाब देकर विकास को चुना है। भाजपा ने सहयोगी दलों के साथ 51 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल किए अब हम '60 फीसदी हमारा है बाकी 40 फीसदी में अन्य दलों का बंटवारा है' कि सोच के साथ काम करेंगे।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री अयोध्या में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद सर्किट हाउस में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। केशव ने कहा कि हमने पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई देने के साथ ही 2022 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के लिए जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार के शासन में भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि गरीब व किसान हमारे लिए विकास के केंद्र में हैं और 2022 का चुनाव के विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
राम मंदिर पर उन्होंने कहा कि यह करोड़ों राम भक्तों का सपना है जो एक दिन जरूर पूरा होगा। हमने प्रदेश के सभी तीर्थस्थलों, विधानसभा क्षेत्रों व लोकसभा क्षेत्रों के लिए विकास का व्यापक प्लान तैयार किया है।
वहीं, शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे के अयोध्या दौरे पर केशव ने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। अयोध्या तीर्थस्थल है यहां जो भी आएगा उसका स्वागत है।