फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy Chief Minister Dr. Dinesh Sharma said PFI hand in inciting violence

यूपीः उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा, हिंसा भड़काने में पीएफआई का हाथ

Mon, 23 Dec 2019 12:27 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Dec 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Dr. Dinesh Sharma said PFI hand in inciting violence
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य जिलों में हिंसा भड़काने में पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का हाथ सामने आया है। उन्होंने कहा कि पीएफआई सिम्मी का ही छोटा रूप है। इस संगठन का विदेशों में भी संपर्क हो सकता है।

विज्ञापन


लोक भवन में रविवार को प्रेसवार्ता में डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि  प्रदेश में हुई हिंसा में सिमी के छोटे रूप पॉपुलर फ्रंट ऑफ  इंडिया संगठन का हाथ हो सकता है। इसमें कई ऐसे लोग हैं, जो पूर्व में सिमी से जुड़े रहे हैं। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों को हास्यास्पद और गैर जिम्मेदाराना बताया। कहा कि सीएए पर अखिलेश के विचारों से उनका परिवार ही उनसे सहमत नहीं है। 
विज्ञापन


मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव कह रही हैं कि यह कानून बहुत अच्छा है। इससे वंचितों को उनका अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि सीएए से किसी को नुकसान नहीं होगा बल्कि दशकों से नागरिकता के अभाव का दंश झेल रहे हजारों हिन्दू, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई शरणार्थियों को नागरिकता मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2014, 2017, 2019 और हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव में जिन्हें प्रदेश की जनता ने नकार दिया था वे लोग पर्दे के पीछे से प्रदेश में हिंसा को भड़का रहे हैं। कानपुर में सपा के विधायक हिंसा फैलाने वालों के साथ थे।

'प्रदेश के 21 जिलों में हुए उपद्रव में 288 पुलिस कर्मी घायल हुए'

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 21 जिलों में हुए उपद्रव में 288 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। इनमें से 62 पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हुए हैं। उपद्रव में 15 लोगों की मौत हुई है। घटनास्थल पर 500 से ऊपर नॉन प्रतिबंधित बोर के तमंचे और खोखे बरामद हुए हैं। जिसका सीधा मतलब है कि इस प्रदर्शन को हिंसक बनाने का प्रयास किया गया। 

उन्होंने कहा कि अभी तक 705 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 4500 व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। सरकार निर्दोषों पर कोई कार्रवाई नहीं करेगी। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई उपद्रवियों की संपत्ति को कुर्क कर की जाएगी। प्रदेश सरकार उपद्रवियों को चिन्हित कर नोटिस भेज रही है। प्रदेश की कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed