{"_id":"5ac684234f1c1bca618b5b1e","slug":"deputy-chief-minister-dinesh-sharma-speaks-on-dalit-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के कारण ही देश के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति पिछड़े व दलित वर्ग से : डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के कारण ही देश के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति पिछड़े व दलित वर्ग से : डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि देश के सर्वोच्च पदों पर बैठे लोगों की पहचान जाति के आधार पर नहीं होनी चाहिए। भाजपा के कारण ही देश के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति पिछड़े व दलित वर्ग से हैं। उन्होंने कहा कि अब इन वर्गों का कोई अहित नहीं कर सकता।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा ने हमेशा दलितों, पिछड़ों को सम्मान दिया है। भाजपा द्वारा दलित व पिछड़े वर्ग को सर्वोच्च प्राथमिकता देने से विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं। दलित आंदोलन के हिंसक होने पर उन्होंने कहा, इतिहास उठाकर देख लीजिए, दलित समाज हिंसा में विश्वास नहीं रखता।
विज्ञापन
उन्हें विरोधियों ने उकसाया लेकिन वे अपने मकसद में सफल नहीं हो पाएंगे। दलित समाज के लोग जानते हैं कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो उनकी चिंता करती है। कहा, मैं किसी को हिंसा के लिए जिम्मेदार नहीं ठहरा रहा हूं लेकिन जिस तरह हिंसा हुई, उससे संदेह पैदा हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में सब कुछ सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब आंबेडकर को सम्मान नहीं दिया। जबकि भाजपा सरकार में उन्हें भारत रत्न दिया गया।