फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy Chief Minister dinesh sharma on GST.

एक और राहत: GST पोर्टल में दिक्कत होने पर व्यापारियों को नहीं देना पड़ेगा जुर्माना

Sun, 08 Oct 2017 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Oct 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister dinesh sharma on GST.
- फोटो : Amar Ujala

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि व्यापारियों के लिए दुर्घटना बीमा की राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाएगी। अभी यह राशि पांच लाख है। जीएसटी पोर्टल की स्पीड कम होने या इसके काम न करने का खामियाजा व्यापारियों को नहीं भुगतना पड़ेगा। इस बारे में विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


डॉ. शर्मा ने कहा कि जीएसटी के लागू होने के बाद से टैक्स वसूली में 33 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो दिखाता है कि प्रदेश के व्यापारी पारदर्शी सिस्टम मिलने पर ईमानदारी से टैक्स चुकाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी के कारण कहीं भी व्यापारियों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. शर्मा ने वाणिज्य कर मुख्यालय में आयोजित जीएसटी संवाद में हिस्सा लिया। उन्होंने जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारियों के सामने आ रही समस्याओं को सुना। अधिकांश वस्तुओं को 18 फीसदी के टैक्स स्‍लैब में लाने के सुझाव पर भी उनका रुख सकारात्मक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी संवाद के बाद प्रेस कांफ्रेंस में डॉ. शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को जीएसटी काउंसिल ने व्यापारियों के लिए कई रियायतों की घोषणा की है, जिसका व्यापारियों ने स्वागत किया है। इसके बाद भी व्यापारियों की ओर से कुछ सुझाव आए हैं, जिन्हें राज्य सरकार जीएसटी काउंसिल भेजेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed