{"_id":"5fd5bfe91105907fec4ee14a","slug":"deputy-chief-minister-dinesh-sharma-on-farmers-issue-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों से वार्ता के दरवाजे खुले, उनकी आय दोगुनी करना सरकार का मकसद: डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों से वार्ता के दरवाजे खुले, उनकी आय दोगुनी करना सरकार का मकसद: डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा
Sun, 13 Dec 2020 12:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि किसानों के साथ वार्ता के दरवाजे खुले हुए हैं। जो भी मुद्दे हैं उन्हें बातचीत से हल किया जाएगा। प्रदेश की योगी व केंद्र की मोदी सरकार किसानों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री लखनऊ से जौनपुर जा रहे थे। रायबरेली में वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रुके थे। जहां वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का रुख यही है कि जो भी मुद्दे हैं उन्हें बातचीत से सुलझाया जाएगा। अब तक कई दौर की वार्ता हो चुकी है।
विज्ञापन
किसान बंधु जब चाहे तब सरकार से बात कर सकते हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि किसानों की आय दोगुनी हो। इसके लिए तमाम सुधारों के साथ-साथ खाद, बिजली, पानी और सिंचाई के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य से ज्यादा सम्मान राशि दी गई है। गन्ना किसानों का भुगतान करवाया गया है। गेहूं-चावल के क्रय केंद्र खोले गए। इन उपायों के तहत सरकार का एक ही मकसद है कि किसानों की आय दोगुनी हो।