फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deputy ceo of khadi board suspended

नपे खादी बोर्ड के डिप्टी सीईओ और वरिष्ठ प्रबंधक

Wed, 07 Aug 2013 10:09 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 07 Aug 2013 10:09 AM IST
विज्ञापन
deputy ceo of khadi board suspended

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में नए मंत्री के आने के साथ ही कार्रवाई का

विज्ञापन
सिलसिला भी तेज हो गया है। पहली बड़ी कार्रवाई बोर्ड मुख्यालय के दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ हुई है।

उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी (डिप्टी सीईओ) सीईओ विनोद कुमार सिंह और वरिष्ठ प्रबंधक राधाकृष्ण जौहरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ जांच बैठा दी गई है।

इन अधिकारियों पर गंभीर अनियमितताओं के और भ्रष्टाचार के आरोप हैं। शासन के निर्देश पर बोर्ड की ओर से इनके निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया है।

डिप्टी सीईओ विनोद कुमार सिंह को मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र नजीबाबाद बिजनौर से संबद्ध किया गया है। सिंह के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करते हुए विशेष सचिव हथकरघा एवं उद्योग विजय कांत दुबे को जांच सौंपी गई है।


इसके पहले सिंह उनके खिलाफ विजिलेंस और लोकायुक्त की जांच भी हो चुकी है। वहीं वरिष्ठ प्रबंधक राधाकृष्ण जौहरी को परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग कार्यालय आजमगढ़ से संबद्ध किया गया है।

जौहरी के खिलाफ जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी होगी। इसमें वित्त नियंत्रक/वित्तीय सलाहकार की अध्यक्षता में गठित कमेटी में बोर्ड के उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी (कार्मिक) भी शामिल होंगे।

जांच समिति एक महीने में रिपोर्ट सौंपेंगी। जानकार बताते हैं कि इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव काफी समय से लंबित था।

हाल ही में मुख्यमंत्री की इजाजत के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed