फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dept allotted to UP ministers.

UP: मंत्रियों को विभाग आवंटित, किसे क्या मिला?

Wed, 04 Nov 2015 10:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 04 Nov 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
Dept allotted to UP ministers.

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने बुधवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रस्ताव के बाद 15 कैबिनेट मंत्रियों, आठ राज्य मंत्रियों (स्वतंत प्रभार) व 10 राज्यमंत्रियों के विभाग आवंटित कर दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मंत्री बलराम यादव, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरूण कुमार कोरी के वर्तमान कार्यभार में भी परिवर्तन किया है। अरुण कुमार कोरी के पास संस्कृति विभाग यथावत रहेगा।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री अहमद हसन को बेसिक शिक्षा, बलराम यादव को माध्यमिक शिक्षा, अवधेश प्रसाद को होम गार्डस, प्रान्तीय रक्षादल, पारस नाथ यादव को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, राम गोविन्द चैधरी को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, सैनिक कल्याण, दुर्गा प्रसाद यादव को वन, बृह्माशंकर त्रिपाठी को खादी एवं ग्रामोद्योग, रघुराज प्रताप सिंह राजा भैय्या को स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन, नागरिक सुरक्षा, इकबाल महमूद को खाद्य एवं औषधि प्रशासन, शमहबूब अली को रेशम एवं वस्त्रोद्योग दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अरिवन्द्र सिंह गोप को ग्राम्य विकास, कमाल अख्तर को खाद्य तथा रसद, विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह को कृषि (कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात एवं कृषि विपणन को छोड़कर), कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान, बलवंत सिंह रामूवालिया को कारागार, साहब सिंह सैनी को पिछड़ावर्ग कल्याण तथा विकलांग जन विकास विभाग दिये हैं।

इन मं‌त्रियों को दिए गए ये विभाग

Dept allotted to UP ministers.

इसके अलावा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में रियाज अहमद को मत्स्य एवं सार्वजनिक उद्यम, फरीद महफूज किदवई को प्राविधिक शिक्षा, मूलचन्द्र चैहान को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, राम सकल गुर्जर को खेल एवं युवा कल्याण, नितिन अग्रवाल को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन, यासर शाह को परिवहन, मदन चैहान को मनोरंजन कर  श्रीमती सैय्यदा शादाब फातिमा को महिला कल्याण विभाग आवंटित किया गया है।

राज्यमंत्री के रूप में वसीम अहमद को बाल विकास, पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा एवं ऊर्जा, डा. शिव प्रताप यादव को जन्तु उद्यान एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राधेश्याम सिंह को कृषि (कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात एवं कृषि विपणन को छोड़कर), कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान तथा चिकित्सा शिक्षा, शैलेन्द्र यादव ललई को नियोजन एवं ऊर्जा, ओमकार सिंह यादव को ग्राम्य विकास, तेज नारायण पाण्डेय ऊर्फ पवन पाण्डेय को वन विभाग, सुधीर कुमार रावत को आई टी एवं इलेक्ट्रानिक्स तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, हेमराज वर्मा को खाद्य तथा रसद, लक्ष्मीकान्त ऊर्फ पप्पू निषाद को खाद्य एवं रसद वंशीधर बौद्ध को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, सैनिक कल्याण विभाग आवंटित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed