फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deoria-bound bus breaks down at Kamta; 40 passengers offloaded onto the road.

Lucknow News: देवरिया जा रही बस ने कमता में खराब, सड़क पर उतारे गए 40 यात्री

Mon, 29 Jun 2026 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Deoria-bound bus breaks down at Kamta; 40 passengers offloaded onto the road.
अवध डिपो में खड़ी एसी बसें।
लखनऊ। भीषण गर्मी में रोडवेज की एसी बसों के खराब होने से यात्रियों का सफर मुहाल हो रहा है। लखनऊ से रवाना होने वाली एसी जनरथ बसें रोज ब्रेकडाउन हो रही। रविवार को भी सात एसी बसें बीच रास्ते खराब हो गईं। इनमें आलमबाग से देवरिया जा रही बस कमता तिराहे के पास खराब हो गई। बस में 40 यात्री सवार थे, जिन्हें सड़क पर उतार दिया गया। यात्रियों को दूसरी एसी बस से रवाना किया गया।
विज्ञापन

रोडवेज के अवध डिपो में बसों की मरम्मत में लापरवाही बरती जा रही है। डिपो इन दिनों ब्रेकडाउन डिपो बन गया हैं। पूरी गर्मी एसी बसें बीच रास्ते दम तोड़ती रहीं। रविवार को सात बसें लखनऊ से रवाना होने के बाद बीच रास्ते खराब हो गई। इनमें बस संख्या यूपी 32 एमएन 9125 आलमबाग से दिल्ली जाते हुए खराब हुई। ऐसे ही बस संख्या 7524 अलीगढ़ में, बस संख्या 5837 गोरखपुर जा रही थी, जो सफेदाबाद में खराब हो गई। बस संख्या 9122 प्रयागराज से लौटते समय खराब हुई, जबकि बस संख्या 7518 गोरखपुर जाते समय बीच रास्ते खराब हो गई। अवध डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सत्यनारायण ने बताया कि एसी बसों की मरम्मत करने वाली कंपनी की लापरवाही से बसें ब्रेकडाउन हो रही हैं। यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए दूसरी बसें भेजकर उन्हें सफर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed