फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dental hospital plumber arrested in connection with teenager's death following a beating.

Lucknow News: पिटाई से किशोर की मौत के मामले में डेंटल अस्पताल का प्लंबर गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 02:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Dental hospital plumber arrested in connection with teenager's death following a beating.
लखनऊ। पीजीआई इलाके में 30 सितंबर को पिटाई से हुई 16 वर्षीय किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को सरदार पटेल डेंटल कॉलेज के प्लंबर को गिरफ्तार किया है। पुलिस तीन अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्लंबर रायबरेली के बछरावां के दोस्तपुर का रहने वाला सुभाष चंद्र है। आरोपी वर्ष 2008 से पीजीआई इलाके में स्थित सरदार पटेल डेंटल कॉलेज में कार्यरत है। एक अक्तूबर को किशोर की मां ने डेंटल अस्पताल के चार कर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच में पता चला था कि 30 सितंबर को सुबह करीब दस बजे किशोर डेंटल अस्पताल गया था। यहां आरोपी सुभाष व तीन अन्य कर्मचारियों को उस पर एसी का पाइप चोरी करने का शक हुआ था। आरोपियों ने किशोर को पीट दिया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी प्लंबर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed