{"_id":"6311fb0a26ea313ec9585eeb","slug":"dengue-report-of-four-institutions-valid-rest-illegal-department-engaged-in-hiding-dengue-figures","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : चार संस्थानों की डेंगू रिपोर्ट वैध, बाकी अवैध, डेंगू आंकड़े छिपाने में जुटा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : चार संस्थानों की डेंगू रिपोर्ट वैध, बाकी अवैध, डेंगू आंकड़े छिपाने में जुटा विभाग
Fri, 02 Sep 2022 06:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 02 Sep 2022 06:16 PM IST
सार
सिविल, रामसागर मिश्रा, ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय, बीआरडी महानगर, रानीलक्ष्मीबाई समेत सीएचसी में कार्ड टेस्ट में पॉजिटिव आने वाले मरीजों को डेंगू पॉजिटिव नहीं माना जा रहा है। इन मरीजों का रिकार्ड भी स्वास्थ्य विभाग के खाते में दर्ज नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
डेंगू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में डेंगू मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा मगर स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में अभी सब कंट्रोल है। इसकी वजह यह है विभाग जरिए चार संस्थानों की डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट मान्य कर रहा है। डेंगू एलाइजा प्रमाणिक जांच का रिकार्ड विभाग रख रहा है बाकी रिपोर्ट को सिरे से खारिज किया जा रहा है। ऐसे में डेंगू मरीजों की तादाद बढ़ने की बजाए अभी तक सीमित है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है जो गाइड लाइन मिली है उसका ही पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
लखनऊ में जनवरी से अभी तक 108 ही मामले सामने आए हैं। अगस्त माह में महज 16 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग केजीएमयू,पीजीआई, लोहिया व स्टेट लैब स्वास्थ्य भवन की रिपोर्ट मान्य कर रहा है। यहां से पॉजिटिव आने वाले मरीजों को डेंगू मरीज माना जा रहा है। यहां पर एलाइजा की प्रमाणिक रिपोर्ट बाद ही डेंगू को कंफर्म किया जा रहा है।
विज्ञापन
सिविल, रामसागर मिश्रा, ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय, बीआरडी महानगर, रानीलक्ष्मीबाई समेत सीएचसी में कार्ड टेस्ट में पॉजिटिव आने वाले मरीजों को डेंगू पॉजिटिव नहीं माना जा रहा है। इन मरीजों का रिकार्ड भी स्वास्थ्य विभाग के खाते में दर्ज नहीं हो रहा है। ऐसे में डेंगू का ग्राफ नहीं बढ़ रहा है। यह आदेश स्वास्थ्य भवन के अफसरों जरिए जारी किया गया है। इसका अनुपालन सीएमओ आफिस में हो रहा है। डिप्टी सीएमओ डॉ. संदीप सिंह ने बताया महानिदेशालय जरिए जो गाइड लाइन दी गई है। उसका ही पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
महज 50 बड़ी निजी लैब कर रही डेंगू एलाइजा
लखनऊ में करीब 250 निजी लैब का संचालन हो रहा है। इसमें 50 बड़ी निजी लैब डेंगू एलाइजा जांच कर रही है। वहां से आने वाली रिपोर्ट भी मानी नहीं जा रही है। जबकि बाकी लैब कार्ड टेस्ट पर डेंगू पॉजिटिव की रिपोर्ट दे रही है। इसी रिपोर्ट पर मरीज निजी अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करवा रहे हैं।