{"_id":"5fa1bd0e8ebc3e9b917480ff","slug":"dengue-patients-would-be-admitted-in-contagious-ward-lko-city-news-lko5485020129","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रामक रोग यूनिट में भर्ती किए जाएंगे डेंगू मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रामक रोग यूनिट में भर्ती किए जाएंगे डेंगू मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू परिसर में कवायद शुरू, सैनिटाइजेशन भी कराया
राजधानी में केजीएमयू सहित अन्य अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए मुकम्मल व्यवस्था की जा रही है। केजीएमयू का संक्रामक रोग यूनिट अब डेंगू मरीजों के लिए प्रयोग किया जाएगा। अभी तक यहां कोरोना संक्रमित भर्ती किए जा रहे थे। इसी तरह लोहिया संस्थान, बलरामपुर और सिविल अस्पताल में भी मंगलवार को डेंगू को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
केजीएमयू में सर्जरी विभाग और न्यूरोलॉजी भवन भी कोविड मरीजों के लिए आरक्षित था, लेकिन अब मुख्य परिसर को कोरोना वायरस मरीजों से मुक्त कर दिया गया है। न्यूरोलॉजी भवन को सैनिटाइज करा संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है। संक्रामक रोग यूनिट को भी सैनिटाइज करा दिया गया है। फिलहाल डेंगू मरीज गांधी व मेडिसिन के दूसरे वार्ड में भर्ती किए जा रहे है। संक्रामक रोग यूनिट के प्रभारी डॉ. डी हिमांशु ने बताया कि डेंगू मरीजों को दिक्कतों से बचाने की योजना बना ली गई है। संक्रामक रोग यूनिट में 40 बेड होंगे।
अन्य अस्पतालों में भी तैयारी पूरी
लोहिया संस्थान में डेंगू मरीजों के लिए 30 बेड आरक्षित किए गए हैं। इसमें पांच बच्चों के लिए और 5 महिलाओं के लिए हैं। मीडिया प्रभारी डॉ. श्रीकेश सिंह ने बताया कि वार्ड की सफाई से लेकर मच्छरदानी तक का इंतजाम किया गया है। बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि 30 बेड का वार्ड बना हुआ है। अब तक 5 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। इसी तरह सिविल अस्पताल में 27 बेड आरक्षित किए गए हैं। यहां भी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं।