फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dengue patients in lucknow

कहीं ये शहर में डेंगू की दस्तक तो नहीं!

Mon, 05 Aug 2013 01:39 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 05 Aug 2013 01:39 AM IST
विज्ञापन
dengue patients in lucknow

गोमती नगर के विपुल खंड में डेंगू का प्रकोप फैल गया है। यहां डेंगू से पीड़ित तीन मरीजों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिंता बात की ये है कि तीनों पड़ोसी हैं।

विज्ञापन


इनमें से सभी को प्लेटलेट ट्रांसफ्यूजन भी किया गया है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है पूरी कॉलोनी में बड़ी संख्या में लोग डेंगू बुखार से ग्रस्त हैं, जो जांच करा रहा है, उसकी प्लेटलेट कम पाई जा रही है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय निवासी एसपी सिंह ने बताया कि उनकी बेटी को कई दिन से बुखार आ रहा था। जब कोई फायदा नहीं हुआ तो खून जांच कराई। इसमें प्लेटलेट काउंट 11 हजार पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसे गोमती नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे प्लेटलेट ट्रांसफ्यूजन किया गया। डेंगू बुखार से पीड़ित कॉलोनी के आधा दर्जन अन्य लोग भी उसी अस्पताल में भर्ती हैं।

इनमें से एक का नाम प्रेमचंद और दूसरे का नाम संतोष कुमार है। इसके अलावा विवेकानंद अस्पताल में अलीगंज निवासी बीपी ओझा को डेंगू के चलते भर्ती कराया गया है।


उधर, राजधानी के निजी अस्पतालों में लगातार डेंगू के मरीज पहुंच रहे हैं। हालांकि इसकी सूचना सीएमओ कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इसके चलते वहां निरोधात्मक कार्रवाई भी नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed