फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dengue malaria will be control by test trace and treatment.

UP: कोविड की तर्ज पर रोका जाएगा डेंगू और मलेरिया, चलाया जाएगा टेस्ट, ट्रेस और ट्रीटमेंट का अभियान

Fri, 03 Jun 2022 05:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 03 Jun 2022 05:31 PM IST
सार

यूपी ने जलजनित व संक्रामक बीमारियों के नियंत्रण की नई रणनीति बनाई है। इसके लिए वही रणनीति अपनाई जाएगी जो कोरोना को नियंत्रित करने के लिए अपनाई गई थी।

विज्ञापन
Dengue malaria will be control by test trace and treatment.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य बीमारियों के नियंत्रण के लिए नई रणनीति बनाई गई है। इनके लिए कोविड की तर्ज पर टेस्ट, ट्रेस और ट्रीटमेंट अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों और मलेरिया अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


बरसात के दिनों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, स्क्रब टाइफस, लेप्टोस्पायरा सहित अन्य जलजनित और संक्रामक बीमारियां फैलती हैं। इनके अचानक फैलने से उन्हें नियंत्रित करने में समस्या आती है। ऐसे में इस बार बारिश से पहले ही पूरी सजगता बरती जा रही है। इन बीमारियों के नियंत्रण के लिए कोविड मॉडल को अपनाया जा रहा है। हर अस्पताल में फीवर क्लीनिक को सक्रिय कर दिया गया है। यहां बुखार के मरीजों की जांच अनिवार्य कर दी गई है।
विज्ञापन


जांच में डेंगू अथवा अन्य बीमारी की पुष्टि होती है तो संबंधित इलाके में अभियान चलाया जाएगा। टेस्ट, ट्रेट और ट्रीटमेंट मॉडल के जरिए पॉजिटिव मिले मरीज के घर के आसपास 50 परिवारों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके अलावा अन्य परिवारों में बीमारी रोकने की जानकारी दी जाएगी। उनको साफ-सफाई और मच्छर रोधी अभियान के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला व सीएचसी स्तर पर आरआरटी गठित
अपर निदेशक डॉ. रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि जिला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) का गठन किया गया है। 821 ब्लॉक में आरआरटी टीमें सक्रिय हैं। जहां पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं, वहां टीमें भेजी जा रही है।


पॉजिटिव मिलने वाले मरीज का फोन नंबर भी लिया जा रहा है ताकि उससे बातचीत कर टीम के पहुंचने के बारे में निगरानी की जा सके। इसके लिए मुख्यालय पर 15 टीम लगाई गई है और एक एप भी विकसित किया गया है। एप पर पॉजिटिव मिले मरीज के बारे में जानकारी रहती है। टीम संबंधित मरीज के घर के आसपास कांट्रैक्ट ट्रेसिंग का कार्य पूरा करेगी तो उसे भी एप पर सूचना देनी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed