फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demonstration to increase disability pension to Rs 5,000

Lucknow News: दिव्यांग पेंशन पांच हजार रुपये करने के लिए प्रदर्शन

Thu, 20 Nov 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Demonstration to increase disability pension to Rs 5,000
प्रदर्शन करते दिव्यांग।
लखनऊ। हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के सामने बुधवार को दिव्यांगों ने 27 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव वीरेंद्र कुमार की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में लेखपाल व मुख्य सेविका अभ्यर्थियों की नियुक्ति, सीजनल संग्रह अमीनों का विनियमितीकरण और दिव्यांग पेंशन बढ़ाकर पांच हजार रुपये महीना करने की मांग की गई।
विज्ञापन

कई आश्वासनों के बावजूद मांगें पूरी न होने से नाराज दिव्यांग मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मिलने पर अड़े रहे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के शहर से बाहर होने की जानकारी दी, जिसके बाद प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद से उनकी वार्ता कराई गई। वीरेंद्र कुमार ने कहा कि यूपीएसएसएससी आयोग की गलतियों का खामियाजा दिव्यांग भुगत रहे हैं। उन्होंने सरकार से या तो पांच हजार रुपये पेंशन देने या भीख मांगने की अनुमति देने की मांग की। प्रमुख सचिव ने चलन क्रिया के दिव्यांगों को नियुक्ति के विकल्पों पर विचार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रदर्शन में जितेंद्र वर्मा, धर्मेंद्र यादव, राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, मुकेश कुमार, अजीत कुमार, संदीप सैनी शामिल रहे।

प्रदर्शन करते दिव्यांग।

प्रदर्शन करते दिव्यांग।

प्रदर्शन करते दिव्यांग।

प्रदर्शन करते दिव्यांग।

प्रदर्शन करते दिव्यांग।

प्रदर्शन करते दिव्यांग।

प्रदर्शन करते दिव्यांग।

प्रदर्शन करते दिव्यांग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed