फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demonstration in LU against suspension of 13 BHU students

Lucknow News: बीएचयू के 13 छात्रों के निलंबन के विरोध में लविवि में प्रदर्शन

Thu, 03 Oct 2024 06:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 03 Oct 2024 06:18 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in LU against suspension of 13 BHU students
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को आक्रोश मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। एनएसयूआई, आइसा व समाजवादी छात्रसभा से जुड़े से सभी छात्र बीएचयू में 13 छात्रों के खिलाफ हुई निलंबन की कार्रवाई से आक्रोशित थे।
विज्ञापन


छात्रों ने बताया कि बीते दिनों बीएचयू प्रशासन ने 13 छात्रों को विश्वविद्यालय से निलंबित कर दिया था। इन सभी को आईआईटी बीएचयू कैंपस में हुए गैंगरेप के आरोपियों को जमानत मिलने का विरोध जताने के लिए निलंबित किया गया जो पूरी तरह से छात्रों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन


इस मौके पर छात्रों ने सभी छात्रों का निलंबन तत्काल वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना पांच सूत्री मांगपत्र डीसीपी मनीषा सिंह के माध्यम से भेजा। इस मौके पर प्रिंस प्रकाश, सुधांशु, शुभम खरवार, तौकील गाजी आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed