फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   demonetisation is biggest scam of India says congress.

काले धन पर कांग्रेस ने किया भाजपा पर तीखा हमला

Sun, 04 Dec 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
demonetisation is biggest scam of India says congress.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर व रणदीप सुरजेवाला - फोटो : amar ujala

कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि नोटबंदी भारत का सबसे बड़ा घोटाला है। मोदी सरकार के इस फैसले से देश में आर्थिक अराजकता का माहौल बन गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस नोटबंदी की आड़ में की जा रही साजिश और घोटालों की एक संयुक्त संसदीय कमेटी से जांच कराने की मांग करती है।

सुरजेवाला ने शुक्रवार को यहां प्रेसवार्ता में कहा कि नोटबंदी का फैसला आठ नवंबर की रात में लिया गया, जबकि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने आठ नवंबर को ही दिन में 500 व 1000 रुपये के एक करोड़ रुपये के नोट अपने एकाउंट में जमा करवाए।
विज्ञापन


सात व आठ नवंबर को कुल तीन करोड़ रुपये भाजपा ने अपने खाते में जमा करवाए। बिहार में भी एक अक्तूबर से छह नवंबर के बीच भाजपा ने अलग-अलग जगहों पर कई जमीनें खरीदी हैं। इनमें से ज्यादातर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नाम पर खरीदी गई हैं। उड़ीसा में भी नोटबंदी से ठीक पहले 18 जिलों में भाजपा ने संपत्तियां खरीदी हैं। इससे साबित होता है कि भाजपा को नोटबंदी के फैसले की जानकारी पहले से थी। प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश भेजे जाने वाले पैसों की सीमा बढ़ाई

demonetisation is biggest scam of India says congress.

सुरजेवाला ने कहा कि 26 मई 2014 को जब मोदी की सरकार बनी, उस समय हर भारतीय एक साल में 75 हजार अमेरिकी डॉलर ही बाहर भेज सकता था।

मोदी सरकार ने तीन जून 2014 को इसे बढ़ाकर 1.25 लाख डॉलर प्रतिवर्ष और 26 जून 2015 को 2.50 लाख अमेरिकी डॉलर कर दिया। नोटबंदी के फैसले से पहले 30 हजार करोड़ रुपये देश से बाहर भेजे गए हैं।

जन-धन खातों का भी हुआ दुरुपयोग
सुरजेवाला ने कहा कि आठ नवंबर 2016 से पहले 22.5 करोड़ जन-धन खातों में से 76 फीसदी खातों में पांच रुपये से कम का बैलेंस था। रातोंरात जन-धन खातों में 75 हजार करोड़ रुपये जमा हो गए। साफ है कि कालेधन को सफेद करने के लिए इन खातों का उपयोग हो रहा है।

भाजपा अपनी सभी इकाइयों के खाते सार्वजनिक करे

demonetisation is biggest scam of India says congress.

कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी व अमित शाह से भाजपा की राज्य इकाइयों, राष्ट्रीय इकाई, आरएसएस व इनके अन्य संगठनों के 8 नवंबर से एक साल पहले तक के सभी खातों को सार्वजनिक करने की मांग की है। साथ ही कहा कि भाजपा व आरएसएस द्वारा पिछले एक साल में खरीदी गई हजारों करोड़ की संपत्ति को सार्वजनिक किया जाए।

सपा से समझौते पर कहा, नहीं है जानकारी
समाजवादी पार्टी से कांग्रेस के समझौते पर सुरजेवाला ने कहा कि अभी हमारे पास इसकी कोई जानकारी नहीं है। जैसे ही कोई अपडेट होगा, आप लोगों को बताया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed