{"_id":"60be73f38ebc3ee47e61fe65","slug":"demolition-lucknow-news-lko581428321","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाकांकर कॉलोनी : आखिरकार नाले से एक अवैध निर्माण ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाकांकर कॉलोनी : आखिरकार नाले से एक अवैध निर्माण ढहाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। महानगर की काला कांकर कॉलोनी में अराजकता व नाले पर अतिक्रमण से परेशान लोगों द्वारा ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगाने के मामले में सोमवार को नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी। पहले दिन निगम के दस्ते ने कॉलोनी के पीछे नाले पर अतिक्रमण कर बना टेंट हाउस का गोदाम ढहा दिया। उधर, काला कांकर कॉलोनी के लोगों ने सोमवार को एडीएम वित्त-राजस्व और डीसीपी उत्तरी से मुलाकात कर समस्या बताई।
काला कांकर कॉलोनी में अराजकता व अतिक्रमण का विवाद सामने आने के बाद नगर निगम ने अतिक्रमण करने वाले करीब 90 परिवारों को नोटिस जारी किया था। इसके साथ ही नाले पर बने टेंट हाउस के गोदाम को 24 घंटे में खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया था। सोमवार को नगर निगम जोन चार के जोनल अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ जेसीबी लेकर काला कांकर कॉलोनी पहुंचे। महानगर इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंचे और पुलिस व पीएसी की मौजूदगी में नगर निगम के दस्ते ने नाले पर बना टेंट हाउस का पक्का निर्माण ढहा दिया। इसके बाद मलबा भी तुरंत हटा दिया।
उधर, काला कांकर कॉलोनी रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव डॉ. रवि शंकर गुप्ता, प्रो. केडी सिंह, तरुण गुप्ता, तुषार, अंजलि शर्मा व सोनल अरोरा सोमवार को डीएम अभिषेक प्रकाश से मिलने उनके कार्यालय गए। डीएम के कार्यालय में नहीं मिलने पर इन लोगोें ने एडीएम वित्त-राजस्व विपिन मिश्र से मुलाकात कर नाले पर अतिक्रमण और कॉलोनी में अराजकता की शिकायत की। एडीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद कॉलोनी के लोगों ने डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर से मुलाकात की। डीसीपी ने कहा कि एहतियात के तौर पर कॉलोनी में पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है। अतिक्रमण पर नगर निगम कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
सभासद के आवास का किया घेराव
उधर, कालाकांकर कॉलोनी के पीछे नाले पर रहने वाले लोगों ने अतिक्र्रमण हटाने का नोटिस मिलने के बाद सोमवार को स्थानीय सभासद विनीता सिंह के आवास का घेराव किया। उनसे अतिक्रमण हटाने से पहले अन्यत्र विस्थापित कराने या किसी सरकारी योजना से आवास आवंटित कराने की मांग की। सभासद पति प्रमोद सिंह राजन ने यथासंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कॉलोनी और नाले के बीच दीवार बनवाकर पुलिस लाइन की ओर पुलिया पर निजी स्कूल द्वारा किया गया अतिक्रमण हटवाकर उधर से रास्ता चालू कराने के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है। अधिकारियों से बात कर नाले पर रहने वालों को सरकारी योजना से आवास आवंटित कराने की भी मांग करेंगे।
एक तरफ का अतिक्रमण हटाने को तैयार
सभासद पति प्रमोद सिंह राजन ने बताया कि नगर निगम टीम ने नाले पर रहने वाले लोगों को तीन दिन में अस्थायी और सात दिन में स्थायी अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने नाले पर कम से कम एक ओर का रास्ता पूरा खाली कराने की हिदायत दी थी, ताकि कोई जरूरत पड़ने पर दुश्वारी न हो। प्रमोद का कहना है कि लोग एक ओर का अतिक्रमण हटाने को तैयार हैं। निर्धारित समय में एक ओर का अतिक्रमण लोग खुद हटा लेंगे।
आज नगर विकास मंत्री से मिलेंगे कॉलोनी के लोग
कालाकांकर कॉलोनी रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार शाम को नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन से मुलाकात करेगा। कॉलोनी के डॉ. रवि शंकर गुप्ता व जय अरोरा ने बताया कि नगर विकास मंत्री को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराएंगे। इससे पहले मंगलवार सुबह नगर आयुक्त से भी मुलाकात करेंगे। डॉ. रवि शंकर गुप्ता ने कहा कि जब तक अतिक्रमण नहीं हट जाता तब तक नगर निगम यदि कॉलोनी व नाले के बीच दीवार बनवा दे तो इसमें कॉलोनी के लोगों को कोई आपत्ति नहीं है।