{"_id":"6945b5a2bc2a3bd3a60ddb19","slug":"demanded-extortion-from-jeweler-threatened-to-kill-on-protest-lucknow-news-c-13-lko1070-1523151-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सराफ से मांगी रंगदारी, विरोध पर दी हत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सराफ से मांगी रंगदारी, विरोध पर दी हत्या की धमकी
Sat, 20 Dec 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विशालखंड निवासी सराफ जय कुमार जैन ने गाजीपुर थाने में रमन दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने रमन पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।
जय कुमार की गाजीपुर स्थित भूतनाथ मार्केट में रिद्धि ज्वेलर्स नाम की दुकान है। सराफ का आरोप है कि रमन भूतनाथ मार्केट का माफिया है। वह उनसे आए दिन रंगदारी मांग रहा है। मना करने पर खामियाजा भुगतने की धमकी दे रहा है। सराफ ने बताया कि रमन पर गाजीपुर थाने में हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई भी हो चुकी है। आरोपी से परेशान होकर उन्होंने बृहस्पतिवार को गाजीपुर थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर राजेश मौर्या के मुताबिक मामले की विवेचना दरोगा राकेश कुमार वर्मा कर रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।