फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demand of electricity is increasing in Uttar Pradesh.

UP News: पारे के साथ बढ़ी बिजली की मांग, बैंकिंग व्यवस्था दे रही राहत

Mon, 05 Jun 2023 02:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 Jun 2023 02:03 PM IST
सार

यूपी में मौसम का तापमान बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही बिजली की मांग भी बढ़ती जा रही है। बैंकिंग व्यवस्था ने राहत दी है। कॉरपोरेशन को महंगी बिजली नहीं खरीदनी पड़ रही है।

विज्ञापन
Demand of electricity is increasing in Uttar Pradesh.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पारे के साथ बिजली की मांग भी बढ़ती जा रही है। पिछले दो दिन में 1367 मेगावाट की मांग बढ़ी है। ऐसे में पावर कॉरपोरेशन को हर दिन बैंकिग के तहत मिल रही तीन हजार मेगावाट बिजली राहत दे रही है। कॉरपोरेशन प्रबंधन की इस रणनीति ने महंगी बिजली खरीदने से बचा लिया है। अब लोकल फॉल्ट को दुरूस्त करने पर जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश में एक जून को बिजली की अधिकतम मांग 23833 मेगावाट थी। यह चार जून को 25200 तक पहुंच गई। अगले सप्ताह यह फिर से 26 हजार मेगावाट से अधिक हो सकती है। ऐसे में कॉरपोरेशन प्रबंधन की बैंकिंग व्यवस्था ने राहत दी है। पहले से जुटाई गई बिजली अब बैंकिंग के तहत शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक करीब 3000 मेगावाट मिल रही है। यह व्यवस्था पूरे जून में जारी रहेगी। दूसरी तरफ 30 जून से ओबरा सी की 660 मेगावाट और जुलाई में जवाहरपुर की 660 मेगावाट की यूनिट उत्पादन शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  घर से अगवा कर बालिका से दुष्कर्म, हत्या कर शव झाड़ी में छिपाया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सनबीम स्कूल प्रकरण: एसआईटी का दावा, प्रेम प्रसंग में अनबन होने पर छात्रा ने छत से कूदकर की थी आत्महत्या


अब कॉरपोरेशन प्रबंधन का जोर लोकल फाल्ट दुरुस्त करने पर है। शहरी क्षेत्र में बढ़ते ब्रेकडाउन को रोकने के लिए बिजली कंपनियों को ट्रांसफार्मर ट्रॉली, एबीसी केबल, एलटी लीड फ्यूज वायर की उपलब्धता रखने का निर्देश दिया गया है।

सितंबर तक मिल सकती है बैकिंग बिजली
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा का कहना है कॉरपोरेशन प्रबंधन से मांग की गई है कि लोकल फाल्ट को भी कम करने में तत्परता दिखाई जाए। बढ़ती गर्मी की वजह से बिजली की मांग 28 हजार मेगावाट तक जा सकती है। ऐसे में जनता को समस्या से बचाने के लिए विभाग को हमेशा अलर्ट मोड पर रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed