फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Delta plus variant of Covid virus not found in uttar pradesh

यूपी: नहीं मिला कोविड वायरस का डेल्टा प्लस वैरिएंट, केजीएमयू और बीएचयू में 211 नमूनों की हुई जांच

Sat, 24 Jul 2021 10:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Jul 2021 10:03 AM IST
सार

बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी ऑक्सीजन प्लांटों की स्थापना की कार्रवाई 15 अगस्त तक संपन्न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ऑक्सीजन प्लांट पर न्यूनतम दो टेक्नीशियन की तैनाती की जाए।

विज्ञापन
Delta plus variant of Covid virus not found in uttar pradesh
डेल्टा प्लस - फोटो : pixabay

विस्तार

यूपी अभी तक कोविड 19 वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट से सुरक्षित है। केजीएमयू और बीएचयू में 211 नमूनों की जांच में डेल्टा प्लस वैरिएंट नहीं मिला है। हालांकि जुलाई के पहले सप्ताह में डेल्टा प्लस वैरिएंट के दो मरीजों की पुष्टि हुई थी। इनमें से एक की मौत हो गई और दूसरा इलाज के बाद स्वस्थ हो गया था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को यह जानकारी कोविड समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अधिकारियों ने दी। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों में से रैंडम पद्धति से चुने गए नमूनों की लगातार जीनोम सिक्वेंसिंग की जा रही है। 
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी ऑक्सीजन प्लांटों की स्थापना की कार्रवाई 15 अगस्त तक संपन्न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ऑक्सीजन प्लांट पर न्यूनतम दो टेक्नीशियन की तैनाती की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने उन्हें बताया कि प्रदेश में अभी तक 548 ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना को स्वीकृत किया गया है। इसके सापेक्ष 214 ऑक्सीजन प्लांट चालू हो चुके हैं। अब तक 280 टेक्नीशियन को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की रोकथाम रोकने में टीकाकरण एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है। लक्षित आयु वर्ग के अधिक से अधिक लोगों का जल्द से जल्द टीकाकरण किया जाए। उन्हें बताया गया कि अलीगढ़, बलरामपुर, बस्ती, एटा, महोबा, हाथरस और श्रावस्ती जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed