{"_id":"5bc5a38fbdec22699d5ac2be","slug":"delhi-police-in-search-of-former-mp-s-son-ashish-pandey","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लड़की पर पिस्टल तानने वाले आशीष पांडेय को गिरफ्तार करने के लिए लखनऊ पहुंची दिल्ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की पर पिस्टल तानने वाले आशीष पांडेय को गिरफ्तार करने के लिए लखनऊ पहुंची दिल्ली पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
आशीष की गुंडागर्दी की एक तस्वीर।
नई दिल्ली के होटल हयात में पिस्टल निकालकर लड़की को धमकाने वाले बसपा के पूर्व सांसद के बेटे आशीष पांडेय को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस लखनऊ पहुंच गई है। लखनऊ पुलिस भी उसकी धरपकड़ के लिए उसके आवास के आसपास मुस्तैद है।
पूर्व सांसद राकेश पांडे का बेटा और मौजूदा विधायक रितेश पांडेय का भाई आशीष पांडेय अपनी हरकतों के चलते चर्चा में आ गया है। वायरल हुए एक वीडियो में उसकी गुंडागर्दी साफ दिखाई दे रही है।
वीडियो में देख सकते हैं कि एक 5 सितारा होटल के बाहर पिस्टल निकाल कर आशीष एक लड़की के पास जाता है और उसे धमकी देता है। इस दौरान एक-दो लोग उसका बीच-बचाव करते हैं। आशीष के साथ मौजूद एक लड़की उसे किसी तरह गाड़ी में लेकर आती है। वह फिर भड़ककर उतरने लगता है लेकिन लड़की उसे रोक लेती है।
विज्ञापन
दिल्ली के आरके पुरम थाने में पुलिस ने आशीष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। उसे गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस मंगलवार को लखनऊ पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली ने लखनऊ पुलिस के साथ मिलकर संतुष्टि अपार्टमेंट में आशीष के फ्लैट पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।

Trending Videos
राजनीतिक परिवार की धौंस
मालूम हो कि मूलत: अंबेडकरनगर का रहने वाले आशीष पांडेय ने देहरादून से पढ़ाई की है और लखनऊ के गोमतीनगर में ही अपना मकान बनाकर परिवार के साथ रहता है। वह यहां अपनी कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाता है। वहीं, आशीष के माता-पिता व अन्य सदस्य अंबेडकरनगर में ही निवास करते हैं। पिता राकेश पांडेय बसपा से अंबेडकरनगर के पूर्व सांसद रह चुके हैं जबकि उसका छोटा भाई रितेश पांडेय जलालपुर से बसपा विधायक है। जाने माने नेता व आशीष के चाचा पवन पांडेय भी पूर्व विधायक हैं। राजनीतिक परिवार से होने के कारण ही शायद आशीष ने ऐसी धौंस दिखाई।