{"_id":"6ac4153599b8aee6060b26da","slug":"delhi-police-arrive-in-search-of-wanted-suspect-find-heroin-worth-50-crore-lucknow-news-c-13-1-lko1072-1953408-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वांछित की तलाश में पहुंची दिल्ली पुलिस, मिली 50 करोड़ की हेरोइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वांछित की तलाश में पहुंची दिल्ली पुलिस, मिली 50 करोड़ की हेरोइन
Tue, 06 Oct 2026 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
जानकीपुरम की सीता विहार कॉलोनी में इसी मकान में पुलिस ने मारा छापा।
नई दिल्ली/लखनऊ। दिल्ली की रोहिणी स्पेशल स्टाफ की टीम ने रविवार तड़के लखनऊ में जानकीपुरम की सीता विहार कॉलोनी स्थित मकान में छापा मारा। यहां हेरोइन तैयार की जा रही थी। पुलिस ने मौके से 6.275 किलो तैयार हेरोइन समेत कुल 7.076 किलो मादक पदार्थ बरामद किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई गई है। मौके से वांछित आरोपी बबलू को गिरफ्तार किया गया।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, फैक्टरी से 2.504 किलो सोडियम, 787 ग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड, मिक्सर ग्राइंडर, गैस सिलिंडर, वजन मशीन समेत अन्य सामग्री मिली। यह कार्रवाई दिल्ली में 16 सितंबर को बेगमपुर से 300 ग्राम हेरोइन और तीन लाख रुपये के साथ लक्ष्मण हुड्डा की गिरफ्तारी के बाद हुई। पूछताछ में मिले इनपुट पर 17 सितंबर को सोनीपत से मुख्य सप्लायर अनिल उर्फ भोला पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस ने बरेली से रुकसार अली उर्फ राजू को भी गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि दिल्ली की टीम बबलू को अपने साथ ले गई है। मकान किसके नाम है और आरोपी वहां कैसे रह रहा था, इसकी जांच की जा रही है।
मकान के आसपास रहने वाले लोगों के मुताबिक, यहां एक युवक रहता था। हालांकि, मकान में अक्सर कुछ लोगों का आना-जाना लगा रहता था। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद आसपास के लोगों को मकान में अवैध गतिविधि चलने की जानकारी हुई।