Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Delhi night flight could depart in the morning

Lucknow News: दिल्ली की रात की उड़ान सुबह हो सकी रवाना

Sat, 08 Nov 2025 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Delhi night flight could depart in the morning
लखनऊ। दिल्ली एयरपोर्ट से शुरू हुई तकनीकी समस्या का निराकरण हो गया है। फिर भी शनिवार को अमौसी हवाई अड्डे पर विमानों का संचालन प्रभावित रहा। दिल्ली की शुक्रवार रात की उड़ान शनिवार सुबह रवाना हो सकी। करीब 12 विमान देरी के शिकार हुए।
विज्ञापन

ऑटोमैटिक मेसेज स्विचिंग सिस्टम में शुक्रवार को गड़बड़ी के कारण देशभर में विमानों का संचालन प्रभावित हुआ था। दिल्ली एटीसी में आईं समस्याएं शुक्रवार शाम तक दूर कर ली गईं, लेकिन शनिवार तक इसका असर रहा।
विज्ञापन


यात्री गिरजेश तिवारी, अशोक बोस व वीवी श्रीवास्तव को रात शुक्रवार रात 2:35 बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आईएक्स-1618) से दिल्ली जाना था। सुरक्षा जांच के बाद भी विमान की रवानगी की जानकारी नहीं दी गई। यात्री डेढ़ घंटे तक बैठे रहे। विमान छह घंटे की देरी से सुबह 8:45 बजे रवाना हो सका। आकासा एयर की फ्लाइट (क्यूपी-1451) भी दो घंटे देरी का शिकार हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के नजदीकी हवाईअड्डों (लखनऊ, अमृतसर, जयपुर, उदयपुर) पर विमान संचालन ज्यादा प्रभावित रहा। बोर्डिंग के बाद भी हवाईजहाज एप्रन में रुके रहे। इस पर यात्रियों ने सोशल मीडिया पर दिक्कतें भी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed