फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Delhi Criminals Engaged in Robbery, Seven Arrested

Lucknow News: दिल्ली के बदमाश कर रहे थे लूटपाट, सात गिरफ्तार

Mon, 01 Jun 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 01 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Delhi Criminals Engaged in Robbery, Seven Arrested
मुठभेड़ में घायल आरोपी।
विज्ञापन




लखनऊ। कृष्णानगर में 27 मई को सेल्समैन रामबाबू से लूट के मामले में दिल्ली के रहने वाले सात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। दो बदमाश मुठभेड़ में पकड़े गए, जबकि पांच अन्य बाद में गिरफ्तार हुए।

डीसीपी साउथ अमित आनंद ने बताया कि 200 सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर बाइक सवार लुटेरों की फुटेज मिली थी। बाइक की नंबर प्लेट पर सफेद पेंट लगा था, पर चार पहिया वाहन की नंबर प्लेट साफ थी। 29 मई की रात पारा डूडा कॉलोनी रोड से दक्षिण पूर्वी दिल्ली अंबेडकरनगर निवासी रोहन उर्फ गुड्डू और साहिल को मुठभेड़ में पकड़ा गया। उनके पास से दो तमंचे, लूटी गई चेन और सिगरेट व कपड़ों से भरा बैग बरामद हुआ।
विज्ञापन


एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि पूछताछ के बाद 30 मई को पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें दक्षिण पूर्वी दिल्ली नेबसराय निवासी रवि चौैरसिया, उत्तरी दिल्ली बुद्धनगर निवासी सुमित, दक्षिण पूर्वी दिल्ली अंबेडकरनगर निवासी अरुण, सुमित और समीर शामिल हैं। आरोपियों के पास से अर्टिगा कार, 27400 रुपये, बाइक और रुपये के आकार में कागज के टुकड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूरिस्ट व बाइक राइडर बनकर घूमते थे आरोपी
एसीपी ने बताया कि गिरोह का सरगना रोहन है। आरोपी कार व बाइक से दिल्ली से चलते थे। लखनऊ में साथियों के साथ लूट की तीन-चार वारदात कर दिल्ली भाग जाते थे। वे टूरिस्ट व बाइक राइडर बनकर घूमते थे। आरोपियों ने कई अन्य वारदातों को कबूला है। इनमें आशियाना बिजली घर के पास चेन लूट, सुशांत गोल्फ सिटी में मारपीट कर रुपये और पीजीआई इलाके में महिला से पर्स लूटने की घटना भी शामिल है।


दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि रोहन पर मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ में चोरी व लूट के 26 मामले, साहिल पर उन्नाव, नोएडा व लखनऊ में 10, सुमित पर अलीगढ़, बांदा, जालौन, मथुरा, उन्नाव और लखनऊ में 13, समीर पर नोएडा व लखनऊ में सात, रवि पर उन्नाव और लखनऊ में आठ, अरुण पर लखनऊ में छह और सुमित पर लखनऊ में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मुठभेड़ में घायल आरोपी।

मुठभेड़ में घायल आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article