{"_id":"678d31848b888858be0bb6a0","slug":"delegation-from-italy-met-cm-yogi-in-lucknow-recited-verses-from-ramayana-and-also-gained-spiritual-experienc-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सीएम योगी से मिला इटली से आया प्रतिनिधिमंडल, सुनाई रामायण की चौपाई; आध्यात्मिक अनुभव भी हासिल किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सीएम योगी से मिला इटली से आया प्रतिनिधिमंडल, सुनाई रामायण की चौपाई; आध्यात्मिक अनुभव भी हासिल किए
Sun, 19 Jan 2025 10:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 19 Jan 2025 10:38 PM IST
सार
इटली से आया प्रतिनिधिमंडल सीएम योगी से मिला। रामायण की चौपाई सुनाई। आध्यात्मिक अनुभव भी हासिल किए। ध्यान एवं योग सेंटर के संस्थापक एवं प्रशिक्षक माही गुरु अनुयायियों के साथ मिले।
विज्ञापन
सीएम योगी से मिला इटली से आया प्रतिनिधिमंडल
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजधानी लखनऊ में रविवार को टली से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। महाकुंभ से लौटीं इटली की महिलाओं ने सीएम के सामने रामायण की चौपाई, शिव तांडव, भजनों की प्रस्तुति और महाकुंभ के अनुभव भी साझा किए।
विज्ञापन
इटली में ध्यान एवं योग सेंटर के संस्थापक एवं प्रशिक्षक माही गुरु के नेतृत्व में उनके अनुयायी सीएम से शिष्टाचार भेंट करने आए थे। बता दें, महाकुंभ का आयोजन न सिर्फ भारतीयों, बल्कि विदेशी मेहमानों को भी आकर्षित कर रहा है। इटली से आए इस प्रतिनिधिमंडल ने संगम में स्नान कर भारतीय परंपराओं को समझा।
विज्ञापन
आध्यात्मिक अनुभव भी हासिल किए
प्रतिनिधिमंडल ने महाकुंभ में नागा साधुओं, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बनकर आध्यात्मिक अनुभव भी हासिल किए। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को बताया कि महाकुंभ धार्मिक आयोजन होने के साथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिकता का जीवंत प्रदर्शन है। भारतीय संस्कृति की गहराई और इसकी आध्यात्मिकता ने उन्हें खासा प्रभावित किया है।
विज्ञापन