{"_id":"630b64bc2a1d9b33aa54e47c","slug":"delay-of-shatabdi-express-increases-tensions-of-bjp-leaders-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP BJP: शताब्दी एक्सप्रेस के विलंब ने बढ़ाई भाजपाइयों की चिंता, इसी ट्रेन से पहुंचेंगे नए प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP BJP: शताब्दी एक्सप्रेस के विलंब ने बढ़ाई भाजपाइयों की चिंता, इसी ट्रेन से पहुंचेंगे नए प्रदेश अध्यक्ष
Sun, 28 Aug 2022 06:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 28 Aug 2022 06:21 PM IST
सार
शताब्दी एक्सप्रेस के विलंब से आने से भाजपा नेताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसी ट्रेन से भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का आगमन होना है। अब भाजपाई रेल मंत्रालय व रेल मंत्री से ट्रेन को जल्दी पहुंचाने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली- लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस के विलंब ने लखनऊ से दिल्ली तक भाजपा नेताओं की दिक्कत बढ़ा दी है। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को सोमवार को शताब्दी एक्सप्रेस से लखनऊ आना है।
विज्ञापन
पार्टी ने शताब्दी एक्सप्रेस के लखनऊ पहुंचने के निर्धारित समय दोपहर 12.50 बजे के हिसाब से उनके स्वागत और प्रदेश मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण समारोह की तैयारी की है लेकिन रविवार को शताब्दी एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब तीन घंटे देरी से लखनऊ पहुंची है।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं को बताया गया है कि लखनऊ से कानपुर के बीच ट्रैक पर चल रहे काम के कारण ट्रेन लेट हो रही है। सोमवार को भी ट्रेन का समय पर पहुंचना मुश्किल है। ऐसे में भाजपा नेताओं की परेशानी बढ़ गई है कि ट्रेन लेट होने से सारा कार्यक्रम बिगड़ जाएगा।
विज्ञापन
पार्टी के नेताओ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित रेल मंत्रालय के अधिकारियों और पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय से संपर्क कर ट्रेन को समय पर लखनऊ पहुंचाने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।