फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Delay in road widening work due to negligence of electricity department

Lucknow News: बिजली विभाग की लापरवाही से सड़क चौड़ीकरण के कार्य में देरी

Thu, 10 Apr 2025 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Delay in road widening work due to negligence of electricity department
लखनऊ। अमौसी औद्योगिक क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का काम बिजली विभाग की लापरवाही से फंसा हुआ है, क्योंकि यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य अब तक नहीं किया गया है। ये बात बुधवार को तब सामने आई जब जिलाधिकारी विशाख जी निरीक्षण करने पहुंचे। डीएम ने इसा पर नाराजगी जताई और बिजली विभाग के अधिकारी को तीन दिन के भीतर कार्य करवाने को निर्देश दिए। परिसर में जलभराव संबंधी समस्या के बारे में भी डीएम को बताया गया। इस पर यूपीसीडा के अफसरों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के साथ ही फुटपाथ व ड्रेन का भी प्रबंध किया जाएगा। आईआईटी बाम्बे की टीम ने भी इसका निरीक्षण किया था। उस टीम से समन्वय बनाकर कार्य योजना तैयार की गई है। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय में पूरा कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed