फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   delay in e-tendreing process in lucknow

आदेश दिया एक माह पहले, काम अब तक लटका

Tue, 08 Oct 2013 05:02 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 08 Oct 2013 05:02 PM IST
विज्ञापन
delay in e-tendreing process in lucknow

प्राधिकरण में आदेश का एक महीना बीतने के बावजूद ई-टेंडरिंग का काम एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सका है।

विज्ञापन


यहां 25 लाख रुपये से ऊपर के कामों के लिए दिए जाने वाले टेंडर में पारदर्शिता लागू करने के लिए ऑनलाइन निविदा किए जाने की यह व्यवस्था शुरू की जानी थी।

मगर अभी तक ठेकेदारों के ई-सिग्नेचर लेने के लिए नोटिफिकेशन तक नहीं किया गया है।

जानकारों का कहना है कि मैनेज करके टेंडर हासिल करने वाले रसूखदार ठेकेदारों की हनक के चलते प्राधिकरण के अधिकारी इस व्यवस्था को लागू नहीं करना चाहते ताकि इंजीनियर और ठेकेदारों की मिलीभगत से टेंडरों की बंदरबांट जारी रहे।

एलडीए के उपाध्यक्ष अष्टभुजा प्रसाद तिवारी ने एक महीना पहले एलडीए में ई-टेंडरिंग लागू करने की घोषणा की थी। इस आशय का विभागीय आदेश सात सितंबर को जारी कर दिया गया था।
विज्ञापन


सिस्टम मैनेजर प्रदीप भटनागर को इसका नोडल आफिसर बनाया गया था। सूत्रों के अनुसार प्राधिकरण में ठेकेदारों का सिंडिकेट टेंडर मैनेज करता है। एक निविदा के लिए तीन प्रस्ताव किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें से न्यूनतम को ठेका मिल जाता है। इस वजह से नए ठेकेदार ठेका नहीं डाल पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed