फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Del Ed exam from 30 october

डीएलएड की परीक्षाएं 30 अक्टूबर से

Wed, 28 Oct 2020 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Del Ed exam from 30 october
डीएलएड की परीक्षाएं 30 से
विज्ञापन

लखनऊ। डीएलएड की परीक्षाएं 30 अक्तूबर से 11 नवंबर तक होंगी। पहले बैक पेपर वाले छात्रों की परीक्षाएं फिर नियमित सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। जबकि डीएलएड 2018 तृतीय सेमेस्टर व 2019 बैच प्रथम सेमेस्टर के करीब 240000 छात्र प्रोमोट हो चुके हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी विभाग द्वारा जारी परिषद कार्यक्रम के अनुसार बीटीसी बैच 2013 सेवारत, 2014, 2015, डीएलएड प्रशिक्षण 2017 व 2018 प्रथम सेमेस्टर अवशेष और अनुत्तीर्ण छात्रों की परीक्षा 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक होगी।

30 को दो और 31 अक्तूबर व एक नवंबर को तीन-तीन प्रश्न पत्रों की परीक्षा होगी। बीटीसी प्रशिक्षण 2013 सेवारत उर्दू, मृतक आश्रित, बीटीसी 2014, 2015, डीएलएड प्रशिक्षण 2017, 2018 तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा दो नवंबर से चार नवंबर तक होगी। बीटीसी 2013 सेवारत, मृतक आश्रित, 2014, 2015, डीएलएड प्रशिक्षण 2017, 2018 अवशेष, अनुत्तीर्ण डीएलएड 2019 द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा पांच से सात नवंबर तक होगी। इसमें वे छात्र शामिल होंगे जो प्रोमोट नहीं हुए हैं। बीटीसी प्रशिक्षण 2013, 2014, 2015 सेवारत उर्दू मृतक आश्रित, बीटीसी अनुतीर्ण व अवशेष, डीएलएड 2017, 2018 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 9 से 11 नवंबर तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed