फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Degree colleges principal to be called professor.

डिग्री कॉलेजों के प्राचार्य भी कहलाएंगे प्रोफेसर

Sat, 16 Jan 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 16 Jan 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Degree colleges principal to be called professor.

डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार इन्हें प्रोफेसर पदनाम देने जा रही है। इस पर सरकार ने अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री के पास अनुमोदन के लिए यह फाइल भेजी है। वहां से हरी झंडी मिलते ही यह फैसला लागू हो जाएगा।

प्रोफेसर पदनाम राजकीय महाविद्यालयों के साथ ही अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों के भी प्राचार्यों को दिया जाएगा। डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों को पहले से ही प्रोफेसर की तरह 10 हजार रुपये ग्रेड पे मिलते हैं।
विज्ञापन


समान वेतन होने के बावजूद अभी इन्हें प्रोफेसर का पदनाम नहीं मिलता है। इसी को लेकर लखनऊ विवि से संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ व लखनऊ विवि से संबद्ध महाविद्यालय प्राचार्य परिषद ने भी मुख्यमंत्री से पदनाम दिए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें, किसे मिलेगा फायदा

Degree colleges principal to be called professor.

प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री से भी शिक्षक व प्राचार्य संगठनों की वार्ता हो चुकी है। इसके बाद सरकार प्राचार्यों को प्रोफेसर पदनाम देने पर सहमत हो गई है। इस फैसले से सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ भी नहीं आएगा।

इन्हें मिलेगा फायदा
राजकीय महाविद्यालय-138
अनुदानित महाविद्यालय-331

यह होगा फायदा

- कुलपति के पद के लिए भर सकेंगे आवेदन। कुलपति के लिए प्रोफेसर पद पर 10 साल का मांगा जाता है अनुभव

- उच्च शिक्षा सेवा आयोग में भी बन सकेंगे अध्यक्ष व सदस्य। इसमें भी प्रोफेसर पद होना जरूरी होता है।

- विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल व कार्य परिषद के भी बन सकेंगे सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed