{"_id":"5e37ba068ebc3e4b5a781c94","slug":"defence-minister-rajnath-singh-will-stay-in-lucknow-for-five-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षामंत्री राजनाथ लंबे अर्से बाद लगातार पांच दिन लखनऊ में रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षामंत्री राजनाथ लंबे अर्से बाद लगातार पांच दिन लखनऊ में रहेंगे
Mon, 03 Feb 2020 11:43 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह लंबे अर्से बाद लगातार पांच दिन राजधानी में रहेंगे। यहां 5 से 9 फरवरी तक होने जा रहे डिफेंस एक्सपो के लिए 4 फरवरी को वह लखनऊ पहुंचेंगे। 8 फरवरी तक उनका राजधानी में रहने का कार्यक्रम है। रक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित 11वें डिफेंस एक्सपो-2020 की मेजबानी उत्तर प्रदेश को राजनाथ सिंह की वजह से ही मिली है।
विज्ञापन
राजधानी की जनता को आयोजन के प्रति आकर्षित करने के लिए पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं। वृंदावन योजना में मुख्य कार्यक्रम के साथ शहर के बीचोंबीच गोमती रिवर फ्रंट पर भी थल सेना, वायु सेना और नौ सेना के कार्यक्रम रखे गए हैं। डिफेंस एक्सपो के चलते रक्षामंत्री 4 फरवरी को लखनऊ आएंगे।
विज्ञापन
वे कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लेंगे। 5 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डिफेंस एक्सपो के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।