{"_id":"5d93619c8ebc3e017d363dad","slug":"defence-minister-rajnath-singh-will-be-in-lucknow-on-gandhi-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती पर पांच घंटे लखनऊ में रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पदयात्रा में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंती पर पांच घंटे लखनऊ में रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पदयात्रा में होंगे शामिल
Tue, 01 Oct 2019 07:54 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 01 Oct 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को एक दिवसीय संक्षिप्त दौरे के लिए लगभग 5 घंटे राजधानी में रहेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्षामंत्री दोपहर 2:50 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। शाम 4 बजे हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन
गांधी संकल्प यात्रा की शुरुआत कर वे पैदल महाराणा प्रताप प्रतिमा हुसैनगंज पहुंचेंगे। यात्रा में उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत वरिष्ठ पदाधिकारी, मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। इसके बाद वे रात 8:15 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं, गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व डॉ. दिनेश शर्मा सहित सभी मंत्री व विधायक महानगर क्षेत्र के वार्डों में सुबह 7 से 8 बजे के बीच स्वच्छता, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन