फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Defence minister Rajnath Singh inspects hospitals in Lucknow.

हज हाउस में 255 बेड का एचएएल कोविड अस्पताल शुरू, रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

Tue, 11 May 2021 11:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 May 2021 11:30 PM IST
सार

हज हाउस में एचएएल की ओर से राज्य सरकार के सहयोग से बनाए गए 255 बेड के कोविड अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। इससे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दौरा कर यहां की व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन
Defence minister Rajnath Singh inspects hospitals in Lucknow.
अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

हज हाउस में एचएएल की ओर से राज्य सरकार के सहयोग से बनाए गए 255 बेड के कोविड अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। इससे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दौरा कर यहां की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही उम्मीद जताई कि इस अस्पताल के शुरू होने से कोरोना के गंभीर रोगियों को समय से इलाज मिल सकेगा। रक्षा मंत्री व सीएम ने अवध शिल्प ग्राम मे डीआरडीओ के अस्पताल का भी दौरा किया। 

विज्ञापन


एचएएल कोविड अस्पताल में शाम तक कुछ मरीज भर्ती हो गए थे। कुल 255 बेड का यह अस्पताल एल-2 और एल-3 बेड की सुविधा से लैस है। यहां 25 वेंटिलेटर, 100 एचएफएनसी बेड व 130 ऑक्सीजनयुक्त बेड हैं। अस्पताल में ट्राएज एरिया के साथ भर्ती मरीजों की सेहत की जानकारी उनके परिवारीजन को देने के लिए हेल्पडेस्क भी बनाई गई है। इसके जरिये रोजाना दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मरीजों का हाल जान सकेंगे। वहीं, कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रोगियों की निगरानी होगी। इसके बाद रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री अवध शिल्पग्राम स्थित डीआरडीओ के अस्पताल का भी निरीक्षण करने गए। इस दौरान कानून मंत्री बृजेश पाठक, मंत्री महेंद्र सिंह, डीएम अभिषेक प्रकाश समेत कई अधिकारी थे।

विज्ञापन

वैश्विक मदद सरकार के संबंधों का नतीजा: राजनाथ

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री व भारत सरकार ने अन्य देशों के साथ जो अच्छे व कूटनीतिक संबंध बनाए हैं, उन्हीं का नतीजा है कि आज कई देश कोरोना काल में हमारी मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार के संक्रमण से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश सरकार के कामों की सराहना डब्ल्यूएचओ भी कर रहा है। 
कोरोना से निपटने के चल रहे प्रयासों पर उन्होंने कहा कि यह आलोचना का समय नहीं है। यदि कहीं किसी को कोई कमी दिखाई देती है और वह सुझाव देता है तो प्रदेश सरकार उसका स्वागत करेगी। प्रधानमंत्री ने भी इस संकट को चुनौती के रूप में स्वीकारा है। इससे निपटने के लिए जो हो सकता है, वह सरकार कर रही है। उन्होंने संक्रमण से जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

उपचार से महत्वपूर्ण बचाव है: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम जन से कोरोना से बचाव के लिए तय गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। कहा कि उपचार से महत्वपूर्ण बचाव है। बताया कि पीएम केयर फंड से प्रदेश के हर जनपद में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कार्रवाई पहली लहर से शुरू हुई थी और अब इसमें तेजी आई है। 300 ऑक्सीजन प्लांट जिलों में लगाए जा रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार के सहयोग के साथ खासतौर पर रक्षा मंत्रालय के वायुसेना के विमानों और रेल मंत्रालय द्वारा ट्रेनों से ऑक्सीजन टैंकर प्रदेश में पहुंचाने में मदद के लिए आभार जताया। कहा कि दस दिनों में 94 हजार एक्टिव केस कम हुए हैं। मृत्यु दर एक प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed