फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Defence Minister convoy loses its way in Lucknow panic among officials upon reaching Tedhi Puliya

Lucknow News: राजधानी में भटका रक्षा मंत्री का काफिला, टेढ़ी पुलिया पहुंचने पर अधिकारियों में मचा हड़कंप

Fri, 05 Jun 2026 11:16 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 05 Jun 2026 11:16 PM IST
सार

राजधानी में शुक्रवार को रक्षा मंत्री का काफिला भटक गया। टेढ़ी पुलिया पहुंचने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। काफिले के आगे चल रहे वाहन की चूक के कारण पूरा काफिला रास्ता भटक गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Defence Minister convoy loses its way in Lucknow panic among officials upon reaching Tedhi Puliya
राजधानी में भटका रक्षा मंत्री का काफिला, - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

राजधानी लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का काफिला शुक्रवार शाम एक मार्गीय चूक के कारण निर्धारित रास्ते से भटक गया। सीतापुर रोड स्थित ब्रज की रसोई परिसर में आयोजित श्रीराम कथा कार्यक्रम से लौटते समय काफिला इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से ओवरब्रिज के ऊपर जाने के बजाय नीचे के मार्ग से होते हुए टेढ़ी पुलिया चौराहे तक पहुंच गया। अचानक वीवीआईपी काफिले के वहां पहुंचने से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।

विज्ञापन




रक्षा मंत्री शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। निर्धारित रूट के अनुसार काफिले को मड़ियांव ओवरब्रिज से उतरकर इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा पार करते हुए फ्लाईओवर पर चढ़ना था। लेकिन, काफिले के आगे चल रहे वाहन की चूक के कारण पूरा काफिला रास्ता भटक गया। 
विज्ञापन


उधर, रक्षा मंत्री के आवागमन को देखते हुए मुंशी पुलिया की ओर जाने वाले वाहनों को पहले से ही रोक दिया गया था। ऐसे में वीवीआईपी काफिले के अचानक टेढ़ी पुलिया पहुंचने की सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारियों ने तत्काल स्थिति संभाली और चौराहे पर लगी बैरिकेडिंग हटाकर काफिले को वापस इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे की ओर मोड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद काफिला निर्धारित मार्ग पर लाया गया और फ्लाईओवर के रास्ते आगे रवाना किया गया। घटना के दौरान कुछ मिनटों तक यातायात प्रभावित रहा, हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने जल्द ही व्यवस्था सामान्य कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed