{"_id":"5d3418eb8ebc3e6c9b4809a9","slug":"defence-expo-india-2020-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के लिए बड़ी उपलब्धि: अगले साल शहर में लगेगा हथियारों का सबसे बड़ा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के लिए बड़ी उपलब्धि: अगले साल शहर में लगेगा हथियारों का सबसे बड़ा मेला
Sun, 21 Jul 2019 01:20 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 21 Jul 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
राजधानी लखनऊ में अगले साल हथियारों का सबसे बड़ा मेला लगने जा रहा है। 5 से 8 फरवरी को होने वाले इस 11वें डिफेंस एक्सपो में विश्व के अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजन की थीम 'भारत: उभरता हुआ रक्षा विनिर्माण केंद्र' रखी गई है।
विज्ञापन
इसके पहले स्वर्गीय मनोहर परिकर के रक्षामंत्री रहते हुए डिफेंस एक्सपो का आयोजन गोवा में, वर्तमान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के रक्षामंत्री रहने पर डिफेंस एक्सपो का आयोजन चेन्नई में हुआ था। अब भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हैं जो कि लखनऊ के सांसद हैं तो डिफेंस एक्सपो का आयोजन लखनऊ में किया जा रहा है।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि हम डिफेंस एक्सपो में दुनिया भर के रक्षा उद्योगों, प्रदर्शनी लगाने वालों, मंत्री स्तरीय प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत करते हैं। भारत रक्षा क्षेत्र के उत्पादों के निर्माण में एक केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह मौका न केवल हमारे सैनिकों बल्कि हमारे रक्षा उत्पादों के दुनिया भर में निर्यात के लिए सह निर्माण व सह उत्पादन के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है।
विज्ञापन
They are also welcome to experience India’s emergence as a major manufacturing centre providing attractive opportunities for co-development and co-production of defence items not only for our defence forces but also for export to the world. #DefExpoInLucknow. https://t.co/gZ0zKPkpO0
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 21, 2019
डिफेंस एक्सपो में यूपी को रक्षा उत्पादों के निर्माण के लिए तेजी से विकसित होते क्षेत्र के रूप में दिखाया जाएगा। वहीं, रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि डिफेंस एक्सपो भारतीय रक्षा उद्योग के लिए अपनी क्षमताएं दिखाने और निर्यात की संभावनाएं तलाशने का बेहतरीन अवसर होगा।