फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Defeated the Khelo India Center team at the stadium in Hockey

Lucknow News: हॉकी में स्टेडियम में खेलो इंडिया सेंटर टीम को हराया

Tue, 16 May 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 16 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Defeated the Khelo India Center team at the stadium in Hockey
रायबरेली। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली के आगमन पर सोमवार की शाम मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हॉकी मैच कराया गया, जिसमें स्टेडियम ने खेलो इंडिया सेंटर की टीम को पराजित किया। पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के बाद मशाल रैली अगले पड़वा की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन

मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड में बालिकाओं का हॉकी मैच कराया गया, जिसमें स्टेडियम के साथ इसी परिसर में चल रहे खेलो इंडिया सेंटर की टीम भिड़ी। दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। स्टेडियम की टीम ने 1-0 से खेलो इंडिया सेंटर की टीम को पराजित किया। हॉकी की विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाडिय़ों के साथ ही पूरे दिन हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। देर शाम मशाल रैली स्टेडियम से अमेठी जिले के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

जिले के अधिकारियों, खेल संघों के पदाधिकारियों ने जिले की सीमा पर मशाल रैली को विदाई दी। जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान और ओलंपिक संघ के लक्ष्मीकांत शुक्ल ने बताया कि यह मशाल रैली प्रतापगढ़ जिले से रविवार देर शाम आई थी, जो सोमवार देर शाम अमेठी चली गई। इस मौके पर मो. अयाज, अबु यूसुफ, अताउर्रहमान, शिवशरण सिंह, अशोक सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed