{"_id":"5f4a65108ebc3e3cf67f7440","slug":"defamation-case-filed-against-bjp-mp-menka-gandhi-accused-for-making-derogatory-remarks","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेनका गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दायर, पत्रकार ने लगाया अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेनका गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दायर, पत्रकार ने लगाया अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप
Sat, 29 Aug 2020 07:54 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 29 Aug 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
मेनका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा सांसद मेनका गांधी के खिलाफ स्पेशल जज एमपी-एमएलए पीके जयंत की कोर्ट में मानहानि का केस दायर किया गया है। कोर्ट ने एक स्थानीय पत्रकार की ओर से दायर अर्जी पर अगली सुनवाई के लिए दो सितंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
पिछले दिनों सांसद मेनका गांधी सुल्तानपुर जिले के दौरे पर आई थीं। वे बीते 10 अगस्त को दूबेपुर ब्लॉक में आयोजित जिला एवं निगरानी समिति की बैठक में शामिल हुई थीं। आरोप है कि सांसद ने स्थानीय पुलिस को निर्देश दिया था कि आम आदमी को मास्क लगाने के लिए जबरन नहीं कहा जाए और वह मरे तो हमारी बला से।
विज्ञापन
यह भी आरोप है कि इसी दौरान सांसद ने बयान दिया था कि लॉकडाउन के दौरान हॉटस्पॉट की स्थिति में व्यावसायिक गतिविधियां चलने पर पत्रकार की ओर से खबर बनाई जाती है और बाद में व्यापारी को ब्लैकमेल किया जाता है।
विज्ञापन
सांसद ने कहा था कि पत्रकार ब्लैकमेलर होते हैं। सांसद के इस बयान से आहत एक स्थानीय पत्रकार राजेश मिश्र ने स्पेशल जज एमपी-एमएलए पीके जयंत की कोर्ट में मानहानि का केस दायर किया है। कोर्ट ने इस पर सुनवाई के लिए दो सितंबर की तिथि नियत की है।