{"_id":"654e2537a46be3cec605f4d3","slug":"deepotsav-in-ayodhya-tretayug-will-come-alive-cm-will-perform-the-coronation-of-shri-ram-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजीव हुआ रामराज्य: सीएम ने किया श्रीराम का राजतिलक, पुष्पक रूपी हेलीकॉप्टर से आएं प्रभु, जलेंगे 30 लाख दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजीव हुआ रामराज्य: सीएम ने किया श्रीराम का राजतिलक, पुष्पक रूपी हेलीकॉप्टर से आएं प्रभु, जलेंगे 30 लाख दीये
Sat, 11 Nov 2023 04:50 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 11 Nov 2023 04:50 PM IST
सार
दीपोत्सव में 21 लाख दीप केवल राम की पैड़ी पर जलाने की तैयारी है। पूरी अयोध्या में 30 लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने को अयोध्या आतुर है।
विज्ञापन
दीपोत्सव 2022 का दृश्य
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अवधपुरी अति रुचिर बनाई। देवन्ह सुमन बृष्टि झरि लाई... भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में अवधपुरी बहुत ही सुंदर सजाई गई है, देवताओं ने पुष्पों की वर्षा की झड़ी लगा दी है। रामचरित मानस की उक्त चौपाई दीपोत्सव में साकार रूप लेती दिख रही है। आज भगवान श्रीराम पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से अयोध्या में पधारेंगे, यहां सीएम योगी व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उनकी अगवानी करेंगे। राज्याभिषेक समारोह में सीएम योगी श्रीराम का राजतिलक करेंगे स्वागत में राम की पैड़ी पर 21 लाख दीपमालिकाएं प्रज्ज्वलित की जाएंगी।
विज्ञापन
राममंदिर के उद्घाटन की बेला में हो रहे दीपोत्सव को अद्भुत रूप देने के लिए अयोध्या का स्वर्ग जैसा श्रृंगार किया गया है।अयोध्या की सुंदरता को बयां करती रामचरित मानस की चौपाई अवधपुरी प्रभु आवत जानी, भई सकल सोभा कै खानि... चरितार्थ हो रही है। लंका विजय के बाद श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी में लोगों ने अपने-अपने घरों को सजाया है। घरों व दुकानों की दरों-दीवारों पर रामकथा व शुभता के प्रतीकों को चित्रित किया गया है। शाम होते ही पूरी अयोध्या में अवधपुरी रघुनंदन आए, घर-घर नारी मंगल गाए जैसे मंगल गीत गूंजने लगते हैं।
विज्ञापन
वहीं दीपोत्सव में 21 लाख दीप केवल राम की पैड़ी पर जलाने की तैयारी है। पूरी अयोध्या में 30 लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने को अयोध्या आतुर है। शनिवार को शाम होते ही जैसे ही रामलला के दरबार में पहला दीप जलेगा पूरी अयोध्या जगमग हो उठेगी। इससे पहले सीएम वशिष्ठ की भूमिका में भगवान श्रीराम का राजतिलक करेंगे। इस आयोजन का साक्षी बनने के लिए रामकथा पार्क में करीब पांच हजार अतिथि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
ग्रीन पटाखों की होगी आतिशबाजी
इस बार सरयू पुल पर ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी होगी। इस पर करीब 80 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथि सरयू तट से आतिशबाजी निहारेंगे। इसके लिए यहां अलग से मंच बनाया गया है। करीब 20 मिनट तक आतिशबाजी होगी। अलग-अलग रंगों के पटाखों से आसमान सतरंगी हो जाएगा। शाम होती ही पूरा सरयू पुल रोशनी से नहा उठता है, ऐसी सजावट की गई है।
रामकथा पार्क पर सजा रामदरबार
रामकथा पार्क के प्रवेश मार्ग पर आते ही रामायण युग का अहसास होगा। रामकथा के विभिन्न प्रसंगों से सुज्जित 15 तोरण द्वार आकर्षण बढ़ा रहे हैं। रामकथा पार्क में राज दरबार की थीम पर भव्य मंच सजाया गया है। इसी मंच पर राज्याभिषेक समारोह का आयोजन होगा। पार्क में जगह-जगह राजमहल जैसे दृश्य निर्मित किए गए हैं।
सोने का मुकुट धारण कर दर्शन देंगे रामलला
दीपोत्सव के दिन रामलला को खास पोशाक पहनाई जाएगी। श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि नीले रंग की रेशमी पोशाक बनवाई गई, जिसे शनिवार को रामलला व चारों भाईयों को धारण कराया जाएगा। साथ ही सोने की मुकुट भी धारण कराया जाएगा, अन्य आभूषणों से उनका श्रृंगार होगा।