फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deepika Padukone will celebrate her birthday with acid attack survivors in sheroes cafe of lucknow

लखनऊ के शीरोज कैफे में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ जन्मदिन मनाएंगी दीपिका

Sat, 04 Jan 2020 02:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 04 Jan 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
deepika Padukone will celebrate her birthday with acid attack survivors in sheroes cafe of lucknow
दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण पांच जनवरी को लखनऊ के गोमती नगर में स्थित कैफे 'शीरोज' में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ अपना 34वां जन्मदिन मनाएंगी। वह रविवार को दोपहर 3 बजे शीरोज कैफे पहुंचेंगी। एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर बनी दीपिका की फिल्म  'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन


एसिड अटैक पीड़िताओं की मदद के लिए साल 2016 में लखनऊ में शीरोज कैफै की शुरुआत हुई थी। फिलहाल यहां 12 एसिड सर्वाइवर काम कर रही हैं। 'हीरो' की तर्ज पर बने इस 'शीरोज' कैफे को राष्ट्रपति से भी अवार्ड मिल चुका है।
विज्ञापन


एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी हैं फाउंडेशन की डायरेक्टर
शीरोज कैफै का संचालन छांव फाउंडेशन के द्वारा किया जा रहा है। संस्था के संचालक आशीष शुक्ला ने अपने साथी आलोक के साथ मिलकर इसकी शुरुआत 2003 में की थी। इस फाउंडेशन की डायरेक्टर भी एक एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलोक बताते हैं, यहां पर जो भी एसिड अटैक पीड़िता आती हैं वो अपनी मर्जी से काम करती हैं। आज यहां न जाने कितने लोग हैं? जो एक परिवार की तरह रहते हैं। यह कैफे आगरा के बाद लखनऊ और अब उदयपुर में शुरू किया गया है। तीनों जगह से अभी तक करीब 100 एसिड सर्वाइवर को मदद की जा चुकी है। दो की शादी यहीं से हुई है, जो अपना परिवारिक जीवन जी रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed