फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deep fake video of Chief Minister made and posted, two FIRs

Lucknow News: मुख्यमंत्री का डीप फेक वीडियो बनाकर किया पोस्ट, दो एफआईआर

Fri, 14 Feb 2025 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Deep fake video of Chief Minister made and posted, two FIRs
मुख्यमंत्री का डीप फेक वीडियो बनाकर किया पोस्ट, दो एफआईआर
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डीप फेक वीडियो पोस्ट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में हजरतगंज और सुशांत गोल्फ सिटी थाने में प्यारा इस्लाम नाम से फेसबुक अकाउंट और यू-ट्यूब चैनल चलाने वाले शख्स के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। साइबर सेल मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक हिंदुत्व नाइट नाम के एक्स अकाउंट से वीडियो टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी। यह पोस्ट यूपी पुलिस के साथ लखनऊ और गोरखपुर पुलिस को टैग करते हुए त्वरित कार्रवाई के लिए लिखा गया। बुधवार रात में नरही निवासी राजकुमार ने इस मामले की शिकायत थाने में की।
विज्ञापन

छानबीन में सामने आया है कि मुख्यमंत्री की फोटो से छेड़छाड़ कर वीडियो तैयार किया गया है। फिर यह वीडियो प्यारा इस्लाम नाम के फेसबुक अकाउंट और यू-ट्यूब चैनल पर सबसे पहले पोस्ट किया गया। फिर अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जारी हुआ। साइबर सेल की टीम आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर का कहना है कि सोशल मीडिया अकाउंट से आपत्तिजनक वीडियो को हटाया जाएगा। जिन्होंने यह हरकत की है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी ने बताया कि अहिमामऊ निवासी नवनीत तिवारी की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed