{"_id":"604e74108ebc3ed3f7129c21","slug":"declined-from-outright-settlement-scheme-due-to-non-regestration-lucknow-news-lko5695793198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीयन न होने से एकमुश्त समाधान योजना से वंचित, परेशान बिजली बिल बकायेदार कर रहे तारीख बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजीयन न होने से एकमुश्त समाधान योजना से वंचित, परेशान बिजली बिल बकायेदार कर रहे तारीख बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केस : एक
हाथ से निकल जाएगा छूट का मौका
कानपुर रोड के मानसनगर निवासी राम प्रकाश तिवारी (अकाउंट नंबर 0801493000) पर 50,075 रुपये का बिजली बिल बकाया है, जिसमें 27,579 रुपये का ब्याज शामिल। राम प्रकाश ओटीएस में बिल का पंजीयन कराने के लिए हफ्ते भर से अफसरों के पास भाग-दौड़ कर रहे हैं, पर पंजीयन नहीं हो सका। राम प्रकाश का 15 मार्च को पंजीयन नहीं हो पाया तो उनको 27,579 रुपये की मिलने वाली छूट डूब जाएगी।
केस-दो
एकमुश्त नहीं भर सकते बिल
फैजुल्लागंज उपकेंद्र की उपभोक्ता अंजली सिंह पर बिजली बिल के 1,13,968 रुपये बकाया हैं, जिसमें 18,908 रुपये का ब्याज शामिल है। अंजली को ओटीएस का फायदा इसलिए नहीं मिल पा रहा, क्योंकि वह पंजीयन व 30 फीसदी रकम जमा करने के बाद 31 मार्च तक बची रकम को आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण जमा नहीं कर सकतीं। कर्मियों ने दस्तक दी तो किस्त में बिल भरना शुरू किया है।
राजधानी में बिजली बिल के कुल 74,733 बकायेदार हैं, जिन्हें यूपी पॉवर कॉर्पोरेशन की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ मिल सकता है। 15 मार्च योजना में पंजीयन की अंतिम तारीख है। मगर अब तक आधे से भी कम उपभोक्ता इसका लाभ लेने के लिए पंजीयन करा सके हैं। बच गए ज्यादातर उपभोक्ता उपखंड कार्यालय से लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय तक भटक रहे हैं। मगर संबंधित अभियंता उन्हें सिस्टम में तकनीकी फॉल्ट बता कर वापस लौटा रहे हैं।
विज्ञापन
पंजीयन व भुगतान की तारीख बढ़ाने की मांग
बकायेदारों ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से घरेलू व नलकूप कनेक्शन की ओटीएस के पंजीयन की तारीख को 31 मार्च एवं भुगतान की 30 अप्रैल करने की मांग की है। बकायेदारों का कहना जिन लोगों ने बिल की 30 फीसदी रकम जमा करके मार्च में ही पंजीयन किया, उनके लिए 31 मार्च तक बाकी रकम का भुगतान करना बहुत मुश्किल है। इसी बीच में होली पर्व का खर्च भी आ पड़ा।
50 फीसदी करा चुके पंजीयन
राजधानी के बकायेदारों में से लगभग 50 फीसदी ने ओटीएस में पंजीयन कराने के बाद बिल का भुगतान किया है। यदि पंजीयन तारीख बढ़ जाएगी तो अन्य बकाएदार भी ओटीएस से लाभान्वित हो सकेंगे।
- मधुकर वर्मा, मुख्य अभियंता लेसा (सिस गोमती)