{"_id":"59c025c94f1c1b23688b54d2","slug":"decision-to-be-made-on-arier-for-seventh-pay-commission-of-12-lakh-employees-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के 12 लाख राज्य कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के एरियर पर आज फैसला संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के 12 लाख राज्य कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के एरियर पर आज फैसला संभव
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 19 Sep 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मियों को सातवें वेतनमान के एरियर के भुगतान पर मंगलवार को कैबिनेट बैठक में फैसला हो सकता है। सरकार के इस फैसले से 12 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
राज्य वेतन समिति ने सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियां एक जनवरी 2016 से लागू करने निर्णय लिया था। लेकिन इसका नकद भुगतान जनवरी 2017 से शुरू हो सका था। कर्मचारियों को जनवरी 2016 से दिसंबर 2016 तक के एरियर का भुगतान होना है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि एरियर दो किस्तों में दो वित्तीय वर्ष में दिया जाना है। पहली किस्त का भुगतान वित्तीय वर्ष 2017-18 में होना है। दूसरी किस्त का भुगतान वित्त वर्ष 2018-19 में होना है। इसी के भुगतान संबंधी दिशानिर्देश को मंगलवार की कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन
अशासकीय मदरसा शिक्षकों की नियमावली को मिलेगी मंजूरी
अशासकीय अरबी-फारसी-मदरसा मान्यता प्रशासन एवं सेवा नियमावली में संशोधन संबंधी प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। मदरसों में रखे जाने वाले शिक्षकों को इसका फायदा मिलेगा। ये शिक्षक आधुनिक विषय पढ़ाने के लिए रखे जाते हैं। इन्हें 15 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलता है। अभी इनकी भर्ती को लेकर कोई नियमावली नहीं है।