{"_id":"5c6ec443bdec22739a5bfb11","slug":"decision-on-69000-assistant-teacher-recruitment-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"69000 सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा मामले में जल्द फैसला आने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69000 सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा मामले में जल्द फैसला आने की उम्मीद
Thu, 21 Feb 2019 09:01 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 21 Feb 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक विद्यालयों में सहायक शिक्षकों के 69000 पदों पर भर्ती परीक्षा के मामले में सुनवाई अंतिम दौर में है। बृहस्पतिवार को पक्षकारों को सुनने के बाद न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान की एकल पीठ ने अगली सुनवाई शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे नियत की है। अब इस मामले में जल्द फैसला आने की उम्मीद है।
राज्य सरकार द्वारा परीक्षा के एक दिन बाद अर्हता अंक तय करने के विरोध में दाखिल की गई कई याचिकाओं पर उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में सुनवाई चल रही है। इस मामले में राज्य सरकार की तरफ से पिछले दिनों बहस पूरी हो गई थी।
कोर्ट ने सोमवार को पात्रता अंक तय करने की मूल पत्रावली में एक पेज पर दूसरा पेज चिपकाने पर सरकार से स्पष्टीकरण तलब किया था। इसके जवाब में राज्य सरकार की ओर से अदालत में बुधवार को हलफनामा दाखिल किया गया था। बृहस्पतिवार को याचियों की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एलपी मिश्र ने बहस की।