फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Decision om Akbarnagar shops, houses on today

Lucknow News: अकबरनगर की 102 दुकानें, 1200 घर बचेंगे या टूटेंगे... फैसला आज

Wed, 20 Dec 2023 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Decision om Akbarnagar shops, houses on today
लखनऊ। कुकरैल रिवरफ्रंट की जद में आने वाले अकबरनगर की 102 दुकानों, 1200 घरों का वजूद बचेगा या मिटेगा, यह फैसला आज हो जाएगा। यहां के 27 कारोबारी एलडीए के ध्वस्तीकरण के नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट की शरण में गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सुनवाई के बाद कोर्ट का जो आदेश आएगा, उसके आधार पर प्रशासन कार्रवाई करेगा। उधर, सुनवाई को लेकर मंगलवार को अकबरनगर के कारोबारियों व बस्ती के परिवारों में चर्चा होती दिखी। याचिका दाखिल करने वालों को राहत नहीं मिली तो प्रशासन मोहलत दिए बिना ही दुकानें, घर ध्वस्त कर सकता है।
विज्ञापन


बुधवार को जिन कारोबारियों की याचिका पर सुनवाई होगी, उन्हें मंडलायुक्त की कोर्ट से राहत नहीं मिली थी। मंडलायुक्त ने 27 कारोबारियों, मकान को लेकर 50 लोगों की याचिका को खारिज कर आधी रात को दुकानों, घरों पर पांच पेज का नोटिस चस्पा कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीएम आवास ले चुके, फिर भी खाली नहीं कर रहे अवैध घर
अकबरनगर में कुकरैल रिवरफ्रंट के भीतर घुसकर अवैध तरीके से घर बनाने वालों में से 50 से अधिक परिवार पूर्व में ही प्रधानमंत्री आवास योजना में एलडीए से सस्ते में घर ले चुके हैं। इसके बाद भी अवैध रूप से बनाए घर खाली नहीं कर रहे। बस्ती के लोगों ने बताया कि एलडीए की शारदानगर योजना में डूडा के जरिये ये पीएम आवास आवंटित किए गए थे। इनमें से अधिकतर ने प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा कर लिया है, जिनमें इनके परिवार के दूसरे सदस्य रह रहे हैं। एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने कहा कि अकबरनगर में जिन परिवारों के मुखिया शारदानगर योजना में प्रधानमंत्री आवास ले चुके हैं, वे दोबारा ऐसे आवास के लिए पंजीकरण कराएंगे तो उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed