फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   debate on UP govt performance in Vidhansabha.

यूपी सरकार की परफॉर्मेंस पर विपक्ष ने कहा, सरकार फेल, सत्तापक्ष ने गिनाईं उपलब्धियां

Fri, 19 May 2017 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 19 May 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
debate on UP govt performance in Vidhansabha.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष ने एक-दूसरे पर निशाना साधा। बसपा विधायक दल के नेता लालजी वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार दो माह में ही फेल हो गई है।

विज्ञापन


इसी साल जनवरी की तुलना में अप्रैल में डकैती व लूट की दोगुनी घटनाएं हुई हैं। भाजपा सदस्यों ने कहा, दो माह में ही सरकार की तमाम उपलब्धिया हैं। पिछली सरकारों ने प्रदेश को लूटा है।
विज्ञापन


चर्चा शुरू करते हुए लालजी वर्मा ने इस साल जनवरी, मार्च और अप्रैल में अपराधों के आंकड़े रखे। कहा कि जनवरी में 16, मार्च में 23 और अप्रैल में 33 डकैतियां हुईं। इन तीनों महीनों में क्रमश: 249, 412 और 421 लूट की घटनाएं हुईं। रेप के केस क्रमश: 244, 378 और 393 रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, भाजपा ने गुंडाराज न भ्रष्टाचार के नारे पर चुनाव लड़ा था। इसी पर सरकार फेल हुई है। कहा कि किसानों की कर्जमाफी की घोषणा की गई। सरकार बताए कि अभी तक बैंकों को इसके लिए कितने करोड़ रुपये भेजे। सरकार बिजली आपूर्ति बढ़ाने का दावा कर रही है, यह भी तो बताए कि विद्युत उत्पादन कितना बढ़ा है।

सीटी बजाने के अलावा कोई काम नहीं

debate on UP govt performance in Vidhansabha.

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने विपक्षी दलों पर हल्ला बोला। कहा, इन सदस्यों के पास अब सीटी बजाने के अलावा कोई काम नहीं है। सीटियां बजाकर, कागज के गोले फेंककर, उन्होंने अपनी मानसिकता दिखाई है।

 वही लोग हैं, जिनकी सरकार में एक जाति के लिए अलग और बाकी के लिए अलग नियम होता था। सपा सदस्यों ने इस पर विरोध जताया। कहा कि वह एक भी उदाहरण बताएं।

इस पर महाना ने कहा, जाति नहीं तो धर्म के आधार पर भेदभाव मान लो। अखिलेश और शिवपाल का नाम लिए बिना कहा, एक पूर्व सीएम ने कहा कि पीडब्लूडी में भ्रष्टाचार होता था, लेकिन मैंने मंत्री को नहीं हटाया।

शीतल पांडे पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
भाजपा के शीतल पांडेय ने कहा, पिछली सरकार में जाति विशेष के लोगों पर एफआईआर नहीं होती थी। पांच साल जंगलराज रहा।

उन्होंने योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। वह गेहूं क्रय केंद्रों के बारे में बोल रहे थे तो सपा की पिंकी यादव ने कहा, क्रय केंद्रों पर जाकर तो देखिए। इस पर शीतल ने कहा, क्रय केंद्र भी देख रहे हैं और आपको भी। इसे अभद्रता बताते हुए पिंकी ने आपत्ति जताई और उनसे माफी मांगने की मांग की।

मै तेरी दुश्मन, दुश्मन तू मेरा....

debate on UP govt performance in Vidhansabha.

भाजपा के संजय शर्मा ने राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन के माहौल की तुलना फिल्मी गीत, मैं तेरी दुश्मन, दुश्मन तू मेरा, मैं नागिन तू सपेरा से की। उन्होंने राज्यपाल पर गोले फेंकने, सीटी बजाने की आलोचना की।

... तो सत्ता में रहने का क्या अधिकार : नितिन
सपा के नितिन अग्रवाल ने कहा,जब कानून-व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं तो सत्ता में रहने का क्या अधिकार है। आए दिन घटनाएं हो रही हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सरकार ने कर्जमाफी का एलान किया है लेकि न अभी तक शासनादेश नहीं जारी हुआ।

मीट का एक्सपोर्ट बंद करे केंद्र सरकार

debate on UP govt performance in Vidhansabha.

पूर्व मंत्री ललई यादव ने कहा, कत्लगाहों पर रोक लगाने की बात हो रही है तो मीट का एक्सपोर्ट बंद करने के लिए विधानसभा से प्रस्ताव पास करके केंद्र को भेजना चाहिए।

साथ ही बूचड़खानों के लाइसेंस रद्द करने चाहिए। खास रंग के गमछा वाले थाने, तहसील, अस्पतालों, जिलों में बैठकर समानांतर व्यवस्था चला रहे हैं।

विधायक निधि बढ़ाई जाए
कांग्रेस की आराधना मिश्रा ने कहा, सरकार ने जो कर्जमाफी की है वह पर्याप्त नहीं है। सभी किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए। हर विधायक को 200 हैंडपंप, क्षेत्र में10 किलोमीटर सड़क बनवाने का अधिकार दिया जाए। साथ ही उन्होंने विधायक निधि दो करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed