फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deaths from Corona will be investigated under supervision of committee Chief Secretary gave instructions in meeting related to covid-19

कोरोना से हुई मौतों की समिति की निगरानी में होगी जांच, मुख्य सचिव ने कोविड-19 से जुड़ी बैठक में दिए निर्देश

Sat, 24 Oct 2020 12:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Oct 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
deaths from Corona will be investigated under supervision of committee Chief Secretary gave instructions in meeting related to covid-19
फाइल फोटो
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों का ऑडिट कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि समिति गठित कर ऐसे सभी मामलों की जांच कराई जाए कि उनके इलाज में किसी स्तर पर लापरवाही तो नहीं हुई। 
विज्ञापन


वह शुक्रवार को कोविड-19 से संबंधित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मरीजों के कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग से लेकर कोरोना लैब टेस्ट व इलाज में यदि किसी स्तर पर कोई लापरवाही बरती गई है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


जिन जिलों में कोरोना पॉजिटिव केस ज्यादा आ रहे हैं  और कोरोना संक्रमण से ज्यादा मौतें हो रही हैं, उनकी गूगल मैपिंग कराई जाए। उन्होंने ऐसे जिलों की अलग से मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क न पहनने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

मुख्य सचिव ने धार्मिक स्थलों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क न पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसकी मॉनिटरिंग वहां लगे सीसीटीवी से करने को कहा। 

जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, उन इलाकों व बाजारों में वीडियोग्राफी कराएं। उन्होंने त्योहारों के मद्देनजर ज्यादा सतर्कता बरतने को कहा है। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पहनने के प्रति लोगों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए।

2298 नए कोरोना पॉजिटिव, 3025 डिस्चार्ज
प्रदेश में शुक्रवार को 2298 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जबकि 3025 लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.47 हो गई है। अब तक कुल 4,30,880 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

अब कुल 28,268 एक्टिव मरीज प्रदेश में हैं। कुल 6830 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 17 सितंबर को कोरोना संक्रमण के चरम की तुलना में लगभग 40 हजार मरीज कम हुए हैं। इस तरह अब तक 58.6 प्रतिशत मरीज कम हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed