फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Death threat to BJP leader Aparna Yadav.

Aparna Yadav: मुलायम की बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव को जान से मारने की धमकी, कहा- एके 47 से तुम्हारी हत्या कर दूंगा

Thu, 16 Jun 2022 12:31 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 Jun 2022 12:31 AM IST
सार

अपर्णा यादव के मोबाइल नंबर 99**** पर एक अंजान नंबर 971569781862 से मिस्ड कॉल पड़ी थी। जिसे भाजपा नेता ने नहीं रिसीव किया। इसके कुछ देर बाद व्हाट्सएप पर एक ऑडियो कॉल आई। जिसे भाजपा नेता ने रिसीव किया। कॉल करने वाले ने धमकी दी कि तीन दिन के अंदर उनकी हत्या कर देगा।

विज्ञापन
Death threat to BJP leader Aparna Yadav.
अपर्णा यादव

विस्तार

भाजपा नेता अपर्णा यादव को बुधवार शाम चार बजे के करीब सोशल मीडिया प्लेटफार्म (व्हाट्सएप)  से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई। अपर्णा यादव पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू हैं।  इस मामले में उनके निजी सुरक्षाकर्मी दीलिप सिंह ने गौतमपल्ली थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक विक्रमादित्य मार्ग पर भाजपा नेता अपर्णा यादव का आवास है। अपर्णा यादव के निजी सुरक्षाकर्मी दीलिप सिंह ने गौतमपल्ली थाने में तहरीर दी है। दीलिप के मुताबिक बुधवार शाम करीब 4.11 बजे अपर्णा यादव के मोबाइल नंबर 99**** पर एक अंजान नंबर 971569781862 से मिस्ड कॉल पड़ी थी। जिसे भाजपा नेता ने नहीं रिसीव किया। इसके कुछ देर बाद व्हाट्सएप पर एक ऑडियो कॉल आई। जिसे भाजपा नेता ने रिसीव किया। कॉल करने वाले ने धमकी दी कि तीन दिन के अंदर उनकी हत्या कर देगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कहा- एके 47 से तुम्हारी हत्या कर दूंगा
निजी सुरक्षाकर्मी के मुताबिक भाजपा नेता को कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि तीन दिन के अंदर एके 47 से तुम्हारी हत्या कर दूंगा। इस बात को गंभीरता से ले लो और नोट कर लो। इसके बाद अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम नंबर के आधार धमकी देनेे वाले की जानकारी जुटाई रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कैंट से लड़ चुकी हैं चुनाव
अपर्णा यादव प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया मुलामय सिंह यादव के दूसरे बेटे की पत्नी हैं। वह लखनऊ में स्वयं सेवी संस्था संचालित करती है। पिछले उप चुनाव में वह कैंट विधानसभा से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ी थी। इस बार विधानसभा चुनाव के पहले ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन पकड़ा था। भाजपा में उनकी प्रदेश स्तर के नेताओं में शाख है। धमकी की कॉल आने के बाद से पूरा परिवार दहशत में है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed