फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Death of wrestler

भाजपा नेता के घर लटका मिला स्वर्ण विजेता रेसलर का शव

Mon, 15 Jul 2019 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Death of wrestler
भाजपा नेता के घर लटका मिला स्वर्ण विजेता रेसलर का शव, लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

भाजपा की अवध क्षेत्र की मीडिया प्रभारी रुखसाना नकवी के ठाकुरगंज स्थित घर पर रविवार सुबह स्वर्ण पदक विजेता रेसलर रेशम सिंह (26) का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया।
हरदोई निवासी रेशम सिंह शनिवार रात ही दोस्त वारिस गाजी के साथ लखनऊ आया था। सूचना पाकर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। रेशम के परिवारीजनों ने रुखसाना व उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। रेशम ने अक्तूबर में काठमांडू में हुई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन

रेशम का मोबाइल फोन शनिवार रात करीब 11 बजे गुम हो गया था। उसने ठाकुरगंज थाना में इसकी रिपोर्ट भी कराई थी। देर रात दोस्त के जाने के बाद वह कमरे में सो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह भाजपा नेता उसे जगाने पहुंचीं तो शव लटका मिला। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। एएसपी पश्चिमी विकास चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि पोस्टमार्टम में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। खुदकुशी की वजह का पता लगाया जा रहा है।
स्वर्ण पदक जीतने के बाद जनवरी में मुख्यमंत्री से मिला था
काठमांडू में रेसलिंग का स्वर्ण पदक जीतने के बाद रेशम सिंह ने जनवरी में लखनऊ आकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने उसे स्वर्ण पदक जीतने की बधाई देते हुए सम्मानित भी किया। इस दौरान रेशम ने सीएम से कछौना में मिनी स्टेडियम बनवाने की मांग की थी।
गांव से साथ आए दोस्त की भूमिका भी संदिग्ध
रेशम के भाई गुलजार ने उसके साथ हरदोई से लखनऊ आए दोस्त वारिस गाजी की भूमिका पर भी शक जताया है। पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन देखी जो कानपुर में थी। पुलिस वारिस गाजी से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
रात नौ बजे हुई थी दोस्तों से फोन पर बातचीत
इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बताया कि रेशम सिंह ने शनिवार रात करीब नौ बजे अपने एक दोस्त से फोन पर बातचीत की थी। उक्त दोस्त ने पुलिस से संपर्क करके बातचीत के बारे में जानकारी दी। उसका कहना था कि बात करते वक्त रेशम नशे में नहीं था।

रेशम सिंह से कोई मतलब नहीं
भाजपा नेता रुखसाना नकवी का कहना है कि रेशम सिंह से मेरा कोई मतलब नहीं था। उसके परिवार से पुराने संबंध हैं, इसलिए घर आता-जाता था। शनिवार रात जब वह आया तो ऐसा लगा कि नशा किया है। पूछने पर उसने मना कर दिया। फिर भी उसे घर के नीचे के कमरे में सोने के लिए भेज दिया। उसके दोस्त को साथ में रुकने के लिए कहा था, लेकिन वह बिना बताए चला गया। रेशम के खुदकुशी करने की गहराई से जांच की जानी चाहिए। उसके मोबाइल फोन की डिटेल से कई जानकारियां मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed