{"_id":"653eadda47b5d6a0d108deca","slug":"death-of-two-lic-agents-raebareli-news-c-101-1-slko1031-6123-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पिकअप से टकराकर नाले में गिरी बोलेरो, दो एलआईसी एजेंटों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पिकअप से टकराकर नाले में गिरी बोलेरो, दो एलआईसी एजेंटों की मौत
Mon, 30 Oct 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
नसीराबाद (रायबरेली)। क्षेत्र में सलोन-जायस मार्ग पर रविवार सुबह एक पिकअप और बोलेरो जीप के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसके बाद अनियंत्रित बोलेरो सड़क से 25 फीट नीचे नाले में जा गिरी। इस हादसे में बोलेरो पर सवार एलआईसी के दो एजेंटों की मौत हो गई। चार अन्य एजेंट गंभीर रूप से घायल हो गए।
सीएचसी पहुंचाए गए घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से भाग निकले। यह हादसा टेढ़वा नाला पुल के पास हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह करीब साढ़े छह बजे सलोन-जायस मार्ग पर एक बोलेरो और पिकअप के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
इसके बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 25 फीट नीचे नाले में जा गिरी। आसपास के लोगों से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो सवार छह लोगों को बाहर निकाला। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष कुमार ने घायलों में संजीव शुक्ला (45) व विकास चंद्रा (43) निवासी हटका उमरन ऊंचाहार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिव कुमार तिवारी, सुधीर कुमार, संदीप तिवारी व शनि शुक्ला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस छानबीन में पता चला कि संजीव शुक्ला और विकास चंद्रा एलआईसी एजेंट थे। वे एलआईसी के अन्य एजेंटों के साथ एक बैठक में शामिल होने के लिए बोलेरो जीप से अयोध्या जा रहे थे। बोलेरो रिंकू चला रहा था। हादसे के बाद बोलेरो के साथ पिकअप का चालक भी मौके से भाग गया। पिकअप पर सब्जी लदी थी।
सीओ सलोन वंदना सिंह ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है। पिकअप को कब्जे में लेने के साथ दोनों वाहन के चालकों की तलाश की जा रही है।
इनसेट
संजीव के परिवार में मचा रोना-पीटना
ऊंचाहार (रायबरेली)। हादसे में संजीव शुक्ला की मौत की सूचना उनके घर हटका गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक संजीव करीब 25 साल से एलआईसी एजेंट के रूप में काम करते थे। उनके तीन बच्चों में बड़ा बेटा अर्पित शुक्ला सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा है। बेटी आस्था हाईस्कूल और छोटा बेटा आयुष शुक्ला कक्षा चार में पढ़ता है। संजीव की मौत की सूचना मिलने के बाद पत्नी वंदना शुक्ला का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से परिजनों में रोना-पीटना मचा है। (संवाद)